{"_id":"59724ab74f1c1bfb548b47c4","slug":"91500662455-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वजीफे के लिए खाते को कराना होगा आधार से लिंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वजीफे के लिए खाते को कराना होगा आधार से लिंक
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। छात्र-छात्राओं को वजीफा लेना है तो अपने बैंक खाते को आधार नंबर से लिंक कराना होगा। डीबीटी प्रणाली से ही छात्रवृत्ति लाभार्थी के खाते में स्थानांतरित की जाएगी।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि केन्द्र पुरोधिनित छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए पात्र छात्र, छात्राओं की छात्रवृत्ति की धनराशि डीबीटी प्रणाली द्वारा अन्तरित की जाएगी। इसके लिए छात्र-छात्राओं को अपने आधार नंबर को अपने बैंक खाते से लिंक कराना होगा। इसके लिए शासन से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। जिन छात्र-छात्राओं के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं होंगे, उनके खातों में वजीफे की धनराशि अंतरित नहीं हो सकेगी। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले सभी छात्र, छात्राएं अपने आधार नंबर को अपनी बैंक शाखा से संपर्क कर बैंक खाते से शीघ्र ही लिंक करा लें।