फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कृषि मंत्री के सामने बयां की किसानों की पीड़ा

कृषि मंत्री के सामने बयां की किसानों की पीड़ा

Thu, 22 Jun 2017 12:47 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
कृषि मंत्री के सामने बयां की किसानों की पीड़ा
कृषि मंत्री के सामने बयां की किसानों की पीड़ा
विज्ञापन


सहारनपुर। जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही की अध्यक्षता में हुई जिला योजना समिति की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने किसानों की पीड़ा को बयां किया। साथ ही सड़क और पानी की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। सांसद, विधायकों और अन्य जन प्रतिनिधियों ने जनपद की टूटी सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए बजट बढ़ाने की मांग की। मंत्री ने सड़कों का प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा।
विकास भवन सभागार में हुई बैठक में गंगोह विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि आम, लीची, अमरूद, मौसमी समेत तमाम फलों के जूस पैकिंग में बिकते हैं। क्यों ने गन्ने का रस भी पैकिंग में बिके, जिसका मुनाफा किसान को भी मिल सके। बेहट विधायक नरेश सैनी ने जनपद की टूटी सड़कों का मुद्दा उठाने के साथ ही बीमार पशुओं के लिए एंबुलेंस व चिकित्सकों को बीमार पशु को देखने के लिए घर भेजने की व्यवस्था करने की मांग की। इसके अलावा डार्क जोन घोषित किए जा चुके क्षेत्रों में पेयजल की व्यवस्था कराने की मांग भी उन्होंने रखी। विधायक मसूद अख्तर ने बेहट की फल पट्टी क्षेत्र में फूड फैक्ट्री लगाने की मांग की। कहा कि क्षेत्र के बागवानों को आम आदि की फसलों को बीमारियों से बचाने के लिए कभी कोई जानकारी विभाग की ओर से नहीं दी जाती है। ऐसे में विदेशों तक में आम भेजने वाली फल पट्टी पर खतरा है। जिपं सदस्य संदीप चौधरी ने बिड़वी शुगर मिल को मात्र 35 करोड़ 86 लाख रुपये में बेचे जाने का मामला उठाया। हालांकि मंत्री ने इस मामले को बैठक में उठाने पर आपत्ति जताई। जिपं सदस्य राजीव माजरा ने कहा कि सहारनपुर पापुलर उगाता है। दस से 20 हजार रुपये के पापुलर को बेचने के लिए किसान जब निकलता है तो उसकी 750 रुपये की रसीद काटी जाती है। किसान को हर तरफ से लूटा जा रहा है। ईश्वरपाल गोयल ने किसानों को कृषि यंत्र खरीदने के साथ ही अन्य चीजों पर मिलने वाली सब्सिडी को कम बताते हुए बढ़ाने की मांग की। मंच पर मंत्री सूर्य प्रताप शादी, सांसद राघव लखनपाल शर्मा, डीएम पीके पांडेय, सीडीओ संजीव रंजन, नगरायुक्त ओपी वर्मा मौजूद रहे। बैठक में विधायक नरेश सैनी, प्रदीप चौधरी, मसूद अख्तर, देवेंद्र निम, ब्रिजेश सिंह, सांसद हुकुम सिंह के प्रतिनिधि प्रीतम सिंह के साथ ही अनेक ब्लॉक प्रमुुख, जिला एवं ब्लॉक पंचायत सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन

जिला योजना समिति की बैठक में जिला पंचायत सदस्य सलीम ने सड़कों के टूटे होने की बात कही तो मंच से सांसद राघव लखनपाल शर्मा बोले की सड़केें आज से नहीं 15 साल से टूटी हैं। इसी बीच विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि सपा सरकार ने कौन सी सड़कें बनवाई। चूंकि सलीम सपा से जुड़े हैं। ऐसे में वह भड़क उठे। काफी देर तक प्रदीप चौधरी और उनके बीच बहस हुई। हालांकि बाद में माहौल सामान्य भी हो गया। इसके बाद जिला पंचायत सदस्य संदीप चौधरी और राजीव माजरा के बाद पार्टी पर टिप्पणी को लेकर हाट टॉक हुई। मंत्री ने मंच से दोनों को शांति से बैठ जाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed