{"_id":"60c3a2c68ebc3ea9f302b226","slug":"89-percent-distribution-of-food-grains-in-six-days-saharanpur-news-mrt542308423","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिन में खाद्यान्न का 89 प्रतिशत वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिन में खाद्यान्न का 89 प्रतिशत वितरण
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत होने वाले निशुल्क खाद्यान्न का वितरण तेजी से हो रहा है। जनपद में पांच जून से शुरू हुआ खाद्यान्न वितरण 89 फीसदी तक पहुंच गया है। जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक है। जिले में 1234 उचित दर विक्रेताओं की दुुकानों के माध्यम से 5.84 लाख राशन कार्ड धारकों को राशन का वितरण किया जाता है।
कोरोना काल में सरकार की ओर से महीने में दो बार राशन का वितरण किया जा रहा है। इनमें से एक नियमित वितरण है और दूसरा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जाता है। इस बार महीने की शुरूआत में पांच जून से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मिलने वाले निशुल्क खाद्यान्न का वितरण शुरू हुआ है। इस योजना के तहत छह दिन में ही 89 प्रतिशत से अधिक कार्ड धारकों को खाद्यान्न वितरण हो चुका है। इस योजना के तहत प्रति यूनिट दो किलोग्राम गेहूं और तीन किलोग्राम चावल निशुल्क दिया जा रहा है। जनपद में 5.84 लाख राशन कार्ड हैं। इनमें से 54618 राशन कार्ड अंत्योदय योजना के हैं और 529382 राशन कार्ड पात्र गृहस्थी योजना के हैं।
--------- -- वर्जन --
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जिले में 89 प्रतिशत कार्डधारकों को खाद्यान्न का वितरण छह दिनों में हो गया है, जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जनपदों में सर्वाधिक है। इसके बाद नियमित खाद्यान्न वितरण के साथ ही तीन महीने तक अंत्योदय कार्ड धारकों को एक किलो चीनी 18 रुपये की दर से दी जाएगी। इसी महीने से इसका वितरण किया जाएगा। ---- सतीश कुमार मिश्र, जिला पूर्ति अधिकारी