{"_id":"5c7ad632bdec227370401d54","slug":"81551554098-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी चौकसी के साथ हुई सीबीएसई की पहली परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी चौकसी के साथ हुई सीबीएसई की पहली परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ी चौकसी के साथ हुई सीबीएसई की पहली परीक्षा
सहारनपुर। सीबीएसई की दसवीं और 12वीं की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गईं। पहले दिन केंद्रों पर कड़ी चौकसी रही। बिना यूनिफॉर्म के किसी भी परीक्षार्थी को एंट्री नहीं दी गई। 12वीं की अंग्रेजी और दसवीं की इंफोरमेंशन टेक्नोलॉजी विषय की परीक्षाएं हुईं। प्रश्न पत्र आसान रहे।
सीबीएसई की दसवीं और 12वीं की परीक्षा के लिए जनपद में इस बार कुल 18 केंद्र बनाए गए हैं। दसवीं में करीब सात हजार और 12वीं में करीब 5500 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। शनिवार को 12वीं की पहली परीक्षा अंग्रेजी विषय की रही, जबकि दसवीं के परीक्षार्थियों ने आईटी यानी इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी विषय की परीक्षा दी। परीक्षा से पहले केंद्रों पर परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई। बोर्ड के दिशा निर्देशों के अनुरूप बिना यूनिफॉर्म, आई कार्ड, प्रवेश पत्र के एंट्री नहीं दी गई। नोडल अधिकारी डॉ. संजीव जैन ने पहले दिन की परीक्षा के शांतिपूर्ण रहने का बात कही।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं खत्म
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाएं शनिवार को खत्म हो गईं। शनिवार को पहली पाली में कोई परीक्षा नहीं थी। दूसरी पाली में 12वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा रही, जिसके लिए जनपद में 28087 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनके सापेक्ष 26747 ने परीक्षा दी, जबकि 1339 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। नकल का कोई मामला सामने नहीं आया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दूबे ने बताया कि पूरी परीक्षा में मात्र एक नकलची पकड़ा गया है। उन्होंने परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, शिक्षकों और अन्य स्टाफ की सराहना की।