फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जो काम 55 साल में नहीं हुआ भाजपा ने पांच साल में कराया- सांसद राघव लखनपाल शर्मा

जो काम 55 साल में नहीं हुआ भाजपा ने पांच साल में कराया- सांसद राघव लखनपाल शर्मा

Thu, 28 Feb 2019 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
जो काम 55 साल में नहीं हुआ भाजपा ने पांच साल में कराया- सांसद राघव लखनपाल शर्मा
सहारनपुर। सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा है कि जो काम 55 साल में भी नहीं हो सका था, भाजपा सरकार ने पांच साल में करा दिया है। भाजपा ने जितने वायदे किए थे, उससे कहीं अधिक विकास कार्य करा दिए हैं। यहां तक कि इसी वर्ष जून से सरसावा से लखनऊ के लिए यात्री हवाई उड़ान भर सकेंगे। सहारनपुर को तरक्की की राह पर ले जाने के लिए वह संकल्प के साथ लगातार प्रयास करते रहेंगे।
विज्ञापन

सांसद राघव लखनपाल शर्मा बृहस्पतिवार को खलासी लाइन की ओर बनाए गए सहारनपुर रेलवे स्टेशन के दूसरे द्वार, टिकट खिड़की, आरक्षण खिड़की और नए फुट ओवरब्रिज का लोकार्पण कर रहे थे। दूसरे गेट के निकट आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि वह सच्चाई और ईमानदारी से कार्य करते हैं। उन्होंने लोगों से जो वायदे किए थे, उससे अधिक विकास कार्य करा दिए गए हैं। पांच साल में ही भारत 11वें नंबर से छठे नंबर पर पहुंच गया है। पड़ोसी देश आतंक फैलाकर विकास रोकना चाहता है। पाकिस्तान की मंशा है कि भारत तरक्की न करे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर के लोगों की दूसरे गेट और टिकट विंडो की मांग 55 साल से की जा रही थी। उन्होंने गंभीरता से लिया और रेलवे अधिकारियों तथा रेल मंत्री से मिलकर इसे पूरा कराया। उन्होंने कहा कि देवबंद रुड़की की नई लाइन बनाई जा रही है, जंधेड़ा हॉल्ट शुरू करा दिया गया है, दिल्ली-सहारनपुर रेलवे लाइन का दोहरीकरण कराया जा रहा है। शामली लाइन का भी दोहरीकरण कराया जा रहा है। बजट में पूरे प्रदेश में से सिर्फ सहारनपुर को ही एक विश्वविद्यालय मिला है। उन्होंने कहा कि गेट के साथ इस क्षेत्र के लोगों के लिए फुट ओवरब्रिज महत्वपूर्ण है। एक माह में ही लिफ्ट तैयार हो जाएगी और एस्केलेटर भी शुरू करा दिया जाएगा। जिससे बुजुुर्गों, दिव्यांगों एवं बीमार लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर के मेयर संजीव वालिया ने कहा कि सहारनपुर के लिए विकास का नया द्वार खुल गया है। ऐसा विकास हुआ है कि इस बार फिर से भाजपा की जीत होगी। मंडल रेल प्रबंधक दिनेश चंद शर्मा ने कहा कि सहारनपुर में रेल द्वारा अधिक सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की नई लाइन बन रही है। तीन ट्रेनें भी चलाई गईं हैं। जिनमें हमसफर जैसी साप्ताहिक ट्रेनें तथा सहारनपुर-ऊना भी शामिल है। इसके अलावा सहारनपुर में आधुनिक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। अभी तक ऐसा शौचालय सिर्फ अंबाला में ही है। अंबाला के बाद सहारनपुर में होगा। इस मौके पर पूर्व विधायक राजीव गुंबर, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राहुल लखनपाल शर्मा, मेलाराम पंवार, नितिन सिंघल, अवनीत कौर, बीना बजाज, यशपाल पुंडीर, गुरुचरण सिंह, सुमित मलिक, विवेक मनोचा, सुरेंद्र मोहन चावला, रेलवे के सीनियर डीसीएम हरि मोहन, स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा, अमन गुप्ता, सुनील कुमार, सर्वजीत सिंह वालिया समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed