{"_id":"5c76dc24bdec227378303c42","slug":"81551293476-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरुषि मिस और मुफीद बने मिस्टर फेयरवेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरुषि मिस और मुफीद बने मिस्टर फेयरवेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरुषि मिस और मुफीद बने मिस्टर फेयरवेल
छुटमलपुर (सहारनपुर)। दून पब्लिक स्कूल चमारीखेड़ा में जूनियर्स ने सीनियर्स को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शानदार विदाई दी। इस दौरान आरुषि मित्तल मिस और मुफीद आलम मिस्टर फेयरवेल चुने गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति के मोहित बंसल, छवि बंसल और प्रधानाचार्या छवि बंसल सहित सभी विद्यार्थियों ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के साथ किया। इसके बाद निकिता, आरजू, यमन, आकिब और ताबिश ने एयर अटैक को लेकर देशभक्ति युक्त नाटिका प्रस्तुत की। मोहित बंसल ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा के लिए मर मिटने वाले सैनिक प्रत्येक भारतवासी के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि अभिभावक और शिक्षकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों में चारित्रिक और नैतिक गुणों के साथ ही देशभक्ति का भी समावेश करें। इस दौरान कक्षा नौ के विद्यार्थियों ने कक्षा दस के छात्र-छात्राओं को विदाई दी। सीनियर्स को उपहार देने के साथ ही उनके सम्मान में शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई।