फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हिंदुस्तान: सूर्य

मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हिंदुस्तान: सूर्य

Mon, 21 Jan 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हिंदुस्तान: सूर्य
सहारनपुर। प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सूर्य प्रकाश पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिंदुस्तान विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। भाजपा को छोड़कर सभी राजनीतिक दलों ने परिवार को बढ़ावा दिया है। सिर्फ भाजपा सरकार में पिछड़े वर्ग का उत्थान हुआ।
विज्ञापन

चकराता मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि रहे दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सूर्य प्रकाश शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पहली बार देश के प्रधानमंत्री को पशुपतिनाथ मंदिर जाते देखा है। गंगा मैया की आरती उतारते देखा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत फिर से विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। प्रदेश की पूर्व की सरकारों में केवल एक ही समुदाय के लिए योजनाएं चलाई गई, जबकि भाजपा सरकार में सभी वर्ग के लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि भाजपा को छोड़कर अन्य राजनीतिक दलों ने समाज को जातियों में बांटने का काम किया। महापौर संजीव वालिया व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि भाजपा सरकार में बिना किसी भेदभाव के विकास हो रहा है, जो सम्मान पिछड़ा वर्ग को भाजपा ने दिया है, उतना आज तक किसी राजनीतिक दल ने नहीं दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, गौरव गर्ग, सुनील पंवार, नरेश धनगर, मनोज ठाकुर, रेखा रोहिल्ला, विशाल दुआ आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपा सरकार में हुआ सभी वर्गों का विकास: ब्रिजेश
सहारनपुर। चकराता मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय पर भाजपा की जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। देवबंद विधायक ब्रिजेश सिंह ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जो सभी वर्गों के लोगों को ध्यान में रखकर कार्य कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व देश और प्रदेश तरक्की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री गोविंद चौधरी, सांसद राघव लखनपाल शर्मा, महापौर संजीव वालिया, विधायक देवेंद्र निम, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पवन सिंह, विपिन चौधरी, प्रमोद कौशिक, आनंद राणा, सोनेंद्र राणा, गौरव राणा, ललित कटारिया, सारिका वालिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों के हित में काम कर रही मोदी सरकार: जैन
सहारनपुर। चकराता मार्ग स्थित कार्यालय पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने व्यापारियों के हित में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। जीएसटी में आ रही दिक्कतों को दूर किया गया। इस दौरान चंद्रशेखर ठकराल, ऋषि अरोड़ा, बालमुकुंद माहेश्वरी, विपिन वर्मा, बाली जायसवाल, पुनीत सचदेवा, तरूनेश मकानी, साहि सिंह, निशांत गुलाटी, राघव धींगड़ा, मयंक धींगड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed