फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गणतंत्र दिवस पर रोशनी से जगमगाएगा शहर

गणतंत्र दिवस पर रोशनी से जगमगाएगा शहर

Thu, 03 Jan 2019 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर रोशनी से जगमगाएगा शहर
सहारनपुर। 26 जनवरी को शहर रोशनी से जगमगाएगा। सरकारी और गैर सरकारी भवनों के साथ ही सार्वजनिक स्थलों और बाजारों में रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी व्यापार मंडल और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल को दी गई है।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार ने जरूरी दिशा निर्देश दिए। गणतंत्र दिवस की सुबह छह बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रभात फेरी जनक नगर स्थित गांधी आश्रम से शुरू होकर घंटाघर, नेहरू मार्केट, शहीद गंज, चौक फव्वारा, पंसारी बाजार, सर्राफा बाजार, चौकी सराय, लोहानी सराय, फायर ब्रिगेड से होकर गांधी पार्क में संपन्न होगी। प्रभात फेरी के दौरान पंसारी बाजार स्थित शहीद स्मारक पर स्वतंत्रता के अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। सभी स्मारकों पर सफाई एवं फूल मालाओं आदि की व्यवस्था नगर निगम द्वारा की जाएगी। प्रभात फेरी में सभी विद्यालयों के छात्रों द्वारा भाग लिया जाएगा। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया। गांधी पार्क में ध्वजारोहण, प्रभातफेरी के समापन के पश्चात किया जाएगा। प्रभात फेरी के दौरान ट्रैफिक की सुचारु व्यवस्था एवं प्रभात फेरी के साथ शुरू से लेकर अंत तक पुलिस बल तैनात रहेगा। गणतंत्र दिवस की सुबह 8:30 बजे सभी सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया जाएगा। सभी शिक्षण संस्थानों पर ध्वजारोहण प्रात: 10 बजे किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व की महत्ता को दृष्टिगत रखते हुए शहर में नगर निगम चूने का छिड़काव करवाएगा। पुलिस लाइन सहारनपुर में पुलिस परेड का आयोजन किया जाएगा। पुलिस परेड प्रात: 9 बजे आरम्भ होगी तथा फल का वितरण जिला अस्पताल द्वारा किया जाएगा। सेंट मैरी गर्ल्स स्कूल शारदानगर में भाषण प्रतियोगिता होगी। शारदानगर कुष्ट आश्रम में फल वितरण किया जाएगा। 26 जनवरी को मद्यपान निषेध रहेगा। जिला कारागार में फल वितरण बार एसोसिएशन द्वारा किया जाएगा। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट शेरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस सोढ़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed