{"_id":"5c291311bdec22569c67c0c5","slug":"81546195729-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक लाइन लॉस देने वाले जेई और एसडीओ होंगे निलंबित शाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक लाइन लॉस देने वाले जेई और एसडीओ होंगे निलंबित शाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कृषि मंत्री व जिला प्रभारी सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि अधिक लाइन लॉस देने वाले विद्युत निगम के जेई और एसडीओ को निलंबित किया जाएगा। उन्होंने स्मार्ट सिटी के तहत होने वाले कार्यों की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जाहिर की और संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई।
कलक्ट्रेट सभागार में कृषि व जिला प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आबकारी, परिवहन विभाग व विद्युत निगम के अधिकारी जिला प्रशासन के सहयोग से विशेष अभियान चलाकर राजस्व वसूली में तेजी लाएं। शराब माफियाओं के खिलाफ सख्ती बरती जाए। उन्होंने कहा कि आज भी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि सहारनपुर में हरियाणा, उत्तराखंड से अवैध शराब आ रही है, जिससे सरकार को राजस्व की हानि हो रही है, जो सही नहीं है। उन्होंने परिवहन विभाग को बिना परमिट चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। विद्युत निगम की समीक्षा के दौरान जिला प्रभारी मंत्री को पता चला कि महानगर में लाइन लॉस 23 प्रतिशत व गांव में 60 प्रतिशत हो रहा है। इस पर मंत्री ने अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार को फटकार लगाते हुए लाइन लॉस कम करने व विद्युत चोरी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य अभियंता जीसी झा को लाइन लॉस में कमी न लाने पर जेई व एसडीओ को निलंबित करने के कहा।
इस दौरान जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, एसएसपी दिनेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, महापौर संजीव वालिया, विधायक देवेंद्र निम, नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
किसानों के कनेक्शन न काटे जाएं
सहारनपुर। जिला प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि किसानों के बेवजह विद्युत कनेक्शन न काटे जाये। मंत्री ने सरकार द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार ही विद्युत आपूर्ति और लटके तारों व जर्जर खंभों को बदलने के लिए कहा है। उन्होंने जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय को विद्युत निगम के सभी जेई के साथ बैठक करने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
इंदौर और देहरादून का भ्रमण करें महापौर
सहारनपुर। नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने मंत्री को बताया कि नगर निगम क्षेत्र की सीमा में 12 लाख मकान है। साफ-सफाई पर छह करोड़ वार्षिक खर्च आता है। मंत्री ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने दीवारों पर अवैध रूप से लिखे विज्ञापनों आदि को नोटिस देकर हटवाने के लिए कहा। स्मार्ट सिटी योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इंदौर व देहरादून में स्मार्ट सिटी के तहत कराए गए विकास कार्यों को देखकर ही काम कराया जाए। इसके लिए महापौर संजीव वालिया व संबंधित अधिकारी इंदौर व देहरादून का भ्रमण करें। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को भूूमाफिया के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। अपर जिला अधिकारी प्रशासन एसके दूबे ने मंत्री बताया कि भूमाफिया के खिलाफ अभियान चलाकर भूमि खाली कराई जा रही है। इसके अलावा मंत्री ने तीतरो में बनाए जा रहे गो-संरक्षण केंद्र, प्राकृतिक आपदा से हुए किसानों मुआवजा दिए जाने, मिजिल्स रुबेला टीकाकरण अभियान, सामूहिक विवाह योजना, शादी अनुदान, मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, छात्रवृत्ति वितरण, मछली पालन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पाइप पेयजल योजना, स्वजल धारा, सौभाग्य योजना, दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना की समीक्षा की।