फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्रदूषण फैला रहीं पांच औद्योगिक इकाइयां सील

प्रदूषण फैला रहीं पांच औद्योगिक इकाइयां सील

Fri, 23 Nov 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
प्रदूषण फैला रहीं पांच औद्योगिक इकाइयां सील
प्रदूषण फैला रहीं पांच औद्योगिक इकाइयां सील
विज्ञापन

सहारनपुर। नोटिस भेजने के बाद भी प्रदूषण फैला रहीं पांच औद्योगिक इकाइयों को बृहस्पतिवार को सील कर दिया गया। इनमें दिल्ली रोड की एक और देहरादून रोड की चार फैक्टरी शामिल हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम देर शाम एसडीएम सदर के नेतृत्व में कार्रवाई करने पहुंची थी। सील की कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा।
दिल्ली रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एक पंप फैक्टरी सील की गई। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक वैज्ञानिक अधिकारी गितेश चंद्रा ने बताया कि उक्त फैक्टरी 2012 के बाद से प्रदूषण के मानकों का उल्लंघन करती आ रही है। वर्ष 2013 से 2018 तक फैक्टरी मालिक को नोटिस भेजकर सुधार के लिए कहा गया, मगर उन्होंने नोटिस की अनदेखी की। ऐसे में बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर के नेतृत्व में पहुंचकर फैक्टरी को सील किया गया। इसके अलावा देहरादून रोड स्थित कामधेनु कांप्लेेक्स में चल रही बैटरी की तीन और होजरी की एक फैक्टरी को भी सील किया गया। उन्होंने बताया कि बैटरी की फैक्ट्रियों में पुरानी बैटरियों को गलाया जाता था, जिनसे निकलने वाला पारा नालियों में बहाया जा रहा था। उक्त तीनों इकाइयों को कई बार नोटिस दिए गए, मगर नोटिस की अनदेखी की गई। ऐसे में तीनों को सील किया गया। इसके अलावा कामधेनु कांप्लेक्स में ही एक होजरी की फैक्टरी चल रही थी, जो केमिकलयुक्त पानी को नाली में ऐसे ही बहा रही थी। नालियों के जरिए यह केमिकलयुक्त पानी ढमोला नदी में छोड़ा जा रहा था। कार्रवाई के दौरान संबंधित थानों की पुलिस भी मौजूद रही, जिसकी वजह से औद्योगिक इकाइयों के मालिक कोई विरोध नहीं जता सके। टीम में एसडीएम सदर परमानंद झा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक वैज्ञानिक अधिकारी गितेश चंद्रा, जेवी सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

--------------------
दिल्ली रोड पर पंप बनाने वाली एक फैक्टरी कई साल से प्रदूषण फैलाती आ रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लगातार नोटिस भेज रहा था, जिसकी अनदेखी की जा रही थी। बृहस्पतिवार को पुलिस बल को साथ लेकर फैक्टरी को सील किया गया है। इसके अलावा देहरादून रोड पर कामधेनु कांप्लेक्स में भी बैटरी गलाने वाली तीन और एक होजरी फैक्टरी को सील किया गया है। यह भी पारे और केमिकल को नालियों में बहा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- परमानंद झा, एसडीएम सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed