{"_id":"5bb11be3867a554f12538955","slug":"81538333667-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौक चौबंद रही मुख्यमंत्री के आगमन पर सरसावा एयरपोर्ट पर व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौक चौबंद रही मुख्यमंत्री के आगमन पर सरसावा एयरपोर्ट पर व्यवस्था
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा। रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहारनपुर दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। सुबह ही सोराना स्थित वायुसेना स्टेशन के बाहर पुलिस सुरक्षा घेरा बना दिया गया। मुख्यमंत्री की अगवानी के लिए अधिकारी और कुछ नेता वायुसेना स्टेशन में पहुंचे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय विमान से सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर सरसावा हवाई पट्टी पर उतरे। विमान से उतरने के बाद उन्होंने सभी नेताओं एवं अधिकारियों का अभिवादन स्वीकार कर बिना समय गंवाए कुछ ही मिनट में सहारनपुर के लिये रवाना हो गए। हवाई पट्टी पर डीआइजी शरद सचान तथा एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल के साथ कमिश्नर सीपी त्रिपाठी तथा डीएम आलोक पांडेय ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। प्रदेश सरकार में गन्ना मंत्री सुरेश राणा तथा अन्य भाजपा नेताओं ने भी मुख्यमंत्री को बुके भेंट कर स्वागत किया। जिस गाड़ी में मुख्यमंत्री थे उसमें चालक के अलावा मात्र एक सुरक्षा गार्ड मौजूद था बाकी सुरक्षा गार्डों की टीम दूसरी गाड़ी में सवार थी।