फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्रमुख सचिव ने किया पांवधोई का निरीक्षण, अन्य व्यवस्थाएं भी देखी

प्रमुख सचिव ने किया पांवधोई का निरीक्षण, अन्य व्यवस्थाएं भी देखी

Mon, 01 Oct 2018 12:21 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
प्रमुख सचिव ने किया पांवधोई का निरीक्षण, अन्य व्यवस्थाएं भी देखी
सहारनपुर। प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह ने नगरायुक्त को साथ लेकर रविवार को पांवधोई का निरीक्षण किया। उन्होंने नदी को अविरल बनाने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने मल्हीपुर रोड स्थित एसटीपी और बेहट रोड स्थित सोलर पंप का भी दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव शनिवार को सहारनपुर पहुंचे थे। उन्होंने शनिवार को सर्किट हाउस में स्मार्ट सिटी की समीक्षा बैठक की थी। जिसमें पीएमसी (प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट) की प्रजेंटेशन हुई थी। योजना पर सहारनपुर की प्रोग्रेस रिपोर्ट भी प्रमुख सचिव के समक्ष रखी गई थी। रात्रि विश्राम के बाद प्रमुख सचिव रविवार की सुबह-सुबह नगरायुक्त को साथ लेकर पांवधोई के दौरे पर निकले। वह सबसे पहले नदी के उद्गम स्थल गांव शकलापुरी पहुंचे। इसके बाद उन्होंने बाबा लालदास का बाड़ा स्थित घाट को भी देखा। नगर नगम की ओर से नदी की सफाई और तटों को हरा भरा बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली और देखा भी। पांवधोई का भ्रमण करने के बाद वह बेहट रोड पर बने जल निगम के सोलर पंप पर पहुंचे। यहां करीब 15 मिनट रुके। इस दौरान उन्होंने नगरायुक्त और ट्यूबवेल संचालकों से जानकारी ली। अंत में वह मल्हीपुर रोड स्थित एसटीपी यानी सीवर ट्रीटमेंट प्लांट को देखने पहुंचे। इतना ही नहीं, प्रमुख सचिव 73 घंटे के लिए शहर की सफाई करने के लिए बुलंदशहर से आई युवाओं की टीम से भी मिले और युवाओं की सोच व कार्य को सराहा। नगर निगम के अनेक कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के अलावा मुख्य अभियंता निर्माण जितेंद्र केन, लेखाधिकारी और नगर निगम के अन्य अधिकारी भी रहे।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने रविवार की सुबह पांवधोई नदी को देखने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद उन्हें उद्गम स्थल से बाबा लालदास मार्ग तक पांवधोई दिखाई गई। नदी की सफाई के लिए किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। इसके बाद उन्होंने मल्हीपुर रोड स्थित एसटीपी और बेहट रोड पर जल निगम के सोलर पंप का भी दौरा किया। दोपहर 12 बजे वह लौट गए। प्रमुख सचिव हमारे कार्यों और तैयारियों से संतुष्ट नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed