फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर ओडीएफ घोषित

सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर ओडीएफ घोषित

Mon, 01 Oct 2018 12:17 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर ओडीएफ घोषित
सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत मिशन के तहत सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओडीएफ घोषित कर दिया। सीएम ने कहा कि सहारनपुर मंडल ने स्वच्छ भारत मिशन में बड़ी छलांग लगाई है। यह पहली कमिश्नरी है, जिसके सभी जनपद एक साथ ओडीएफ हुए हैं।
विज्ञापन

अंबाला रोड स्थित पीएनटी सेंटर में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ले सहारनपुर मंडल के तीनों जनपदों को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) घोषित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में स्वच्छ भारत मिशन की शुरूआत की थी, लेकिन उत्तर प्रदेश में पूर्व की सपा सरकार की वजह से यह मिशन रफ्तार नहीं पकड़ रहा था, लेकिन प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद उत्तर प्रदेश में तेजी से शौचालय निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। सहारनपुर मंडल ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत पूरे प्रदेश में बड़ी छलांग लगाई है। ओडीएफ होने पर सीएम ने स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े अधिकारियों, स्वच्छता सेवक, प्रधानों और नागरिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दो अक्टूबर 2019 तक पूरा प्रदेश ओडीएफ घोषित हो जाएगा। स्वच्छता अब जन आंदोलन बन चुका है। हर व्यक्ति इसमें भागेदारी कर रहा है। स्वच्छता ही स्वस्थ देश की नींव है।
विज्ञापन

लाभार्थियों को दिए प्रमाण पत्र
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना के लाभार्थियों को प्रमाण दिए। जाटवनगर निवासी रानी, रेखा, सुलेता, कांशीराम कॉलोनी से मंजू रानी, गांव खुर्द सुनीता, इंद्रा कॉलोनी से राजवीर, चकरहेटी से सोमपाल को प्रमाण पत्र देकर सीएम ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेल्फी लेने को उत्साहित रहे कार्यकर्ता
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सेल्फी लेने को कार्यकर्ता उत्साहित रहे। खासकर भाजपा युवा मोर्चा और महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने सीएम के साथ सेल्फी और सोशल मीडिया पर अपलोड की। सीएम के सहारनपुर दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह नजर आया।
डेढ़ साल में चौथी बार आए योगी
सहारनपुर। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौथी बार सहारनपुर का दौरा किया। बीते बीस दिनों में सीएम का यह दूसरा दौरा है। 11 सितंबर को वह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के शिलान्यास के लिए सहारनपुर आए थे। इससे पूर्व वह कैराना लोकसभा उपचुनाव में नकुड़ में आए। नगर निगम चुनाव के दौरान भी योगी आदित्यनाथ ने यहां रैली की थी।

अभिनंदन समारोह में बड़ी संख्या में पहुंचे किसान
सहारनपुर। भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित किए अभिनंदन समारोह में बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। कार्यक्रम मेें छह सौ कुर्सियां लगवाई गई थी। मगर कार्यक्रम में करीब तीन हजार किसानों ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed