{"_id":"5ba691fb867a557ea274dc90","slug":"81537643003-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत तार टूटकर गिरने से फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत तार टूटकर गिरने से फसल जली
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत तार टूटकर गिरने से फसल जली
सरसावा। बिजली का तार टूटकर खेत में गिरने से एक किसान की चार बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान ने विद्युत निगम की लापरवाही बताते हुए मुआवजे की मांग की है।
ग्राम गोविंदपुर के किसान दाशीराम ने बताया कि उसके ईख के खेत के ऊपर से ग्यारह हजार की हाईटेंशन लाइनर गुजर रही है। तार काफी नीचे तक लटक रहे हैं। तारों को ठीक कराने के लिए अनेक बार शिकायत कर चुका है। लेकिन तार नहीं कसे गए। शनिवार सुबह हाईटेंशन लाइन का एक तार टूटकर उसके खेत में गिर पड़ा तथा गन्ने की फसल ने आग पकड़ ली। सूचना देने के बाद जब तक बिजली बंद होती तब तक उसका चार बीघा गन्ना जलकर राख हो चुका था। दाशीराम ने बताया कि वह छोटा किसान है, जिसके लिये चार बीघा की फसल जलना बड़ी बात है।