{"_id":"5ba691f1867a557f685fad86","slug":"81537642993-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से टक्कर मारकर दो युवकों को घायल करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से टक्कर मारकर दो युवकों को घायल करने का आरोप
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार से टक्कर से दो युवक घायल
सहारनपुर। देहात कोतवाली के गांव चंद्ररौली निवासी मुनव्वर ने ग्राम असनवाली के एक स्कूल की प्रधानाचार्या पर गलत दिशा में गाड़ी चलाकर उसके भतीजे एवं बेटे को टक्कर मारकर घायल करने का आरोप लगाया है।
मुनव्वर का आरोप है कि शनिवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे उसका बेटा सुहेल और भतीजा सईम बाइक से अपने गांव से ट्यूशन पढ़ने के लिए सहारनपुर आ रहे थे। जब वे जनता रोड स्थित ढलाई फैक्ट्री के पास पहुंचे तभी ग्राम आसनवाली के एक स्कूल की प्रधानाचार्या ने गलत दिशा से कार तेजी से चलाते हुए सुहेल और सईम की बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। उनकी बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस मामले में मुनव्वर ने एसएसपी को पत्र लिखकर मामला दर्ज कराने एवं आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।