{"_id":"5b9c0556867a557ea52f29f3","slug":"81536951638-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस लाइन में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस लाइन में किया हंगामा
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। थाना मिर्जापुर क्षेत्र की एक महिला ने रिश्तेदारी से लौटते समय तमंचे से आतंकित कर थाना क्षेत्र के ही एक व्यक्ति पर दुष्कर्म करने एवं शिकायत करने पर तीन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। उसने पुलिस पर मामला झूठा बताने का आरोप लगाते हुए पुलिस लाइन में जमकर हंगामा किया और इंसाफ न मिलने पर आत्महत्या की चेतावनी दी।
मिर्जापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि वह 28 अगस्त को अपने रिश्तेदार के यहां से पैदल अपने घर आ रही थी तो रास्ते में थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हसन ने तमंचे से आतंकित कर उसे बाग में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने आरोपी के परिजनों से शिकायत की तो हुसैन, हिदायत एवं शहनवाज के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। उसने चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। लेकिन पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया।
शुक्रवार को महिला पुलिस लाइन पहुंची और अधिकारियों से गिरफ्तारी की मांग की। महिला का आरोप है कि अधिकारियों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की बजाय उसके साथ हुए दुष्कर्म के मामले को ही फर्जी बता दिया। महिला ने पुलिस लाइन में काफी देर तक हंगामा किया। उसने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत होने का आरोप लगाया। उसने चेतावनी दी कि उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह जहर खाकर अथवा आग लगाकर आत्महत्या कर लेगी।