{"_id":"5b33df674f1c1b64068b8911","slug":"81530126183-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में आने वाली ट्रेन पहुंची दोपहर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में आने वाली ट्रेन पहुंची दोपहर में
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। रेलवे मुख्यालय और रेलमंत्री द्वारा लगातार की जा रही सख्ती के बावजूद ट्रेनें समय की पटरी पर नहीं दौड़ पा रही हैं। रात में आने वाली ट्रेन दोपहर में और दोपहर में आने वाली ट्रेनें रात में सहारनपुर पहुंच रही हैं। बुधवार को भी 12-13 घंटे देरी से ट्रेनें सहारनपुर पहुंचीं। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सर्दियों में शुरू हुआ ट्रेनों की लेट लतीफी का सिलसिला अभी भी जारी है। रेलमंत्री ने ट्रेनों के लेट होने पर पदोन्नति रोकने तक की चेतावनी दे दी है, जबकि रेलवे मुख्यालय द्वारा भी सख्ती की जा रही है, लेकिन रेलवे लाइन पर लिए जा रहे कई-कई घंटों के ब्लॉक के चलते ट्रेनों के देरी से पहुंचने का सिलसिला नहीं रुक पा रहा है। बुधवार को कुछ ट्रेनें तो अपने निर्धारित समय से 12-13 घंटे देरी से पहुंचीं। टाटा नगर से अमृतसर जाने वाली जलियांवाला एक्सप्रेस का सहारनपुर पहुंचने का समय रात 12.25 बजे का है, लेकिन यह ट्रेन 13 घंटे देरी से सहारनपुर पहुंची। राजेंद्र नगर से जम्मूतवी जाने वाली जलियांवाला बाग एक्सप्रेस का सहारनपुर पहुंचने का समय रात लगभग पौने दो बजे का है। लेकिन यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 12 घंटे देरी से पहुंची।
ये महत्वपूर्ण ट्रेनें पहुंची देरी से
-18103-टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस। करीब 13 घंटे
-12355 राजेंद्रनगर-जम्मूतवी अर्चना सुपरफास्ट एक्सप्रेस। 12 घंटे
-15098-जम्मूतवी-भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस। 8 घंटे
-15209-सहरसा-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस। 6 घंटे
-15903- डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस। 5 घंटे
-15210-अमृतसर-सहरसा जनसेवा एक्सप्रेस। 5 घंटे
-12357-कोलकत्ता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस। 5 घंटे