{"_id":"5b33dea44f1c1b6c4d8b8fa6","slug":"81530125988-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर क्राइम रोकने को लोगों को किया जाएगा जागरूक-कप्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर क्राइम रोकने को लोगों को किया जाएगा जागरूक-कप्तान
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नवागंतुक एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल ने कहा है कि संगीन अपराधों की विवेचना में सुधार लाने के साथ साइबर क्राइम रोकने को लोगों को जागरूक किया जाएगा। प्रयास किया जाएगा कि जनता को न्याय पाने के लिए ज्यादा दौड़ न लगानी पड़े। अधिकांश समस्याओं का समाधान थाना स्तर से ही कराए जाने का प्रयास रहेगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपेंद्र अग्रवाल ने बुधवार को कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों के समक्ष अपनी प्राथमिकताएं गिनाई। झारखंड निवासी 2005 के आईपीएस उपेंद्र अग्रवाल ने कहा कि थाना में इस प्रकार की व्यवस्था की जाएगी, जिससे अधिकांश लोगों की समस्याओं का समाधान थाना स्तर पर ही हो सके। उनकी प्राथमिकता अपराधों पर अंकुश लगाना और जिले में कानून का राज कायम करना है। किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी। थाना स्तर पर अच्छा कार्य हो, इसका प्रयास किया जाएगा। थाना पर फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों ने अच्छा कार्य किया है और जो अच्छा कार्य कर रहे हैं, उन्हें आगे बढ़ाया जाएगा।
एसएसपी ने कहा कि उन्होंने पांच साल सीबीआई में काम किया है। वहां उन्होंने इन्वेस्टीगेशन को लेकर काफी कुछ सीखा है। प्रयास किया जाएगा कि यहां के कुछ अधिकारियों को वह अपने अनुभव को साझा कर उन्हें प्रशिक्षित करें। जिससे जांच की गुणवत्ता में सुधार हो सके। उन्होंने माना कि थाना में एक-एक व्यक्ति पर कई दर्जन विवेचनाएं होती हैं। जिससे गुणवत्ता में कहीं न कहीं दिक्कत आ जाती है। जिसमें सुधार की जरूरत है। जांच की गुणवत्ता सुधारने पर प्रोफेशनल तरीके से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें अधिक से अधिक लोगों से संपर्क करना पसंद है, जिससे क्षेत्र की अधिक से अधिक जानकारी उन्हें मिल सकें और जहां भी सुधार की जरूरत हो सुधार किया जा सके। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुधारने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
उनके लिए इन्वेस्टीगेशन का काम ही बचा है
नवागंतुक एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि एसएसपी बबलू कुमार ने यहां काफी कार्य कराया है। उन्होंने पुलिस लाइन को देखा है। उनके लिए अधिक कुछ कराने को नहीं है। उन्हें अपने लिए अब सिर्फ इन्वेस्टीगेशन का कार्य ही नजर आया है। जिसे वह सीबीआई में मिले अनुभव से अच्छी तरह से कराएंगे।