फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   छुटमलपुर में चार घंटे तक जाम रहा दून हाइवे

छुटमलपुर में चार घंटे तक जाम रहा दून हाइवे

Mon, 30 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
छुटमलपुर में चार घंटे तक जाम रहा दून हाइवे
छुटमलपुर (सहारनपुर)। साप्ताहिक पैठ के कारण रविवार की शाम को चार घंटे तक छुटमलपुर में दून हाईवे जाम रहा। इसके चलते लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। जाम को लेकर पुलिस व्यवस्था पूरी तरह लचर दिखाई दी। पुलिस की लापरवाही के चलते हर रविवार को लोगों को जाम से दो चार होना पड़ता है।
विज्ञापन

रविवार को छुटमलपुर में साप्ताहिक पैठ भरती है। इसमें खरीदारी करने के लिए पचास से ज्यादा गांवों के लोग उमड़ते हैं। खास बात यह है कि पैठ सड़क किनारे भरती है। दुपहर बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण खरीदारी के लिए यहां पहुंचते हैं। ऐसे में ग्रामीणों के वाहनों और सड़क किनारे भरने वाली पैठ की वजह से जाम लग जाता है। रविवार की शाम भी साढे़ चार बजे दून हाइवे पर जाम लग गया। रात साढे़ आठ बजे तक भी गाड़ियां रेंग रेंग कर निकल रही थी। इस दौरान वाहनों में बैठे लोगों की हालत गरमी और उमस के चलते खराब रही। साथ ही पैठ में खरीदारी करने आने वाले लोगों को भी खासी परेशानी उठानी पड़ी। दो किमी की दूरी पार करने में वाहनों को आधा से एक घंटा तक लग गया। जाम लगते की सबसे बड़ी वजह डग्गा वाहन वाहनों के मुख्य बाजार में बीच में खड़े होने के साथ ही छुटमलपुर के बीच स्थित दो राष्ट्रीय राजमार्गों के जक्शन पर पुलिस की तैनाती न होना है। अक्सर थाने से जाम लगने के बाद पुलिसकर्मियों को दौड़ाया जाता है लेकिन तब तक स्थिति विकट हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सुबह से ही घास मंडी तिराहे पर पुलिस तैनात की जाए तो जाम की समस्या ही पैदा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed