{"_id":"5aa571fc4f1c1bc0758b4f07","slug":"81520792060-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में छोटे दुकानदारों से अवैध उगाही न करे नगरपालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में छोटे दुकानदारों से अवैध उगाही न करे नगरपालिका
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धपीठ पर लगने वाले मेले के लिए रखे सुझाव
देवबंद (सहारनपुर)। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी सेवा ट्रस्ट की बैठक में चैत्र मास की चतुर्दशी तिथि पर आयोजित होने वाले वार्षिक मेले को लेकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने नगरपालिका व स्थानीय प्रशासन से धार्मिक मेले की गरिमा को बरकरार रखे जाने की मांग की है।
रविवार को गांधी कालोनी में बैठक में अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने कहा कि सिद्धपीठ पर प्रत्येक वर्ष लगने वाले मेले में भारी मात्रा में श्रद्धालु आते हैं। उन्होंने प्रशासन को सुझाव दिए कि मेले में फड़ी लगाने वाले दुकानदारों से अवैध उगाही न की जाए। दुकानदारों को कम पैसे में दुकान लगाने के लिए जमीन मुहैया कराई जाए। साथ ही दुकानदारों को अन्य सुविधाएं भी प्रदान कराई जाए। मंदिर की सुंदरता व भव्यता बढ़ाने हेतु समाज के आर्थिक रूप से संपन्न लोगों का योगदान सुनिश्चित किया जाए। 18 मार्च से नवरात्र आरंभ होने वाले हैं, इसलिए नवरात्रों के प्रारंभ से ही धार्मिक स्थल की सजावट व पुलिस की व्यवस्था को सुुनिश्चित किया जाए। मंदिर के मुख्य द्वार के भीतर फोटो व वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध लगना चाहिए। साथ ही देवीकुंड सरोवर की सफाई नगरपालिका को अभी से करानी चाहिए, क्योंकि श्रद्धालु सरोवर में हाथ व मुंह आदि धोने के बाद मां भगवती के दर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि नगरपालिका की दुकानदारों से अवैध उगाही के कारण ही इस धार्मिक मेले की भव्यता घटती जा रही है। इस मौके पर हरिओम सिंघल, अरविंद शर्मा, सीटू शर्मा, पंकज शर्मा, इंद्रपाल राणा, अंकित राणा, रोहित शर्मा, राजेंद्र त्यागी, डा. विश्वनाथ गौतम, विक्रम शर्मा आदि मौजूद रहे।