फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गुरबाणी से संगत को किया निहाल

गुरबाणी से संगत को किया निहाल

Sat, 24 Nov 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
गुरबाणी से संगत को किया निहाल
सहारनपुर। श्री गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर महान कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। रागी जत्थों ने गुरबाणी से संगत को निहाल कर दिया। बड़ी संख्या में आए लोगों ने अटूट लंगर छककर वाहे गुरु का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

श्री गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में गांधी पार्क में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। सुबह साढ़े छह बजे गुरुद्वारा साहिब के दीवान हाल में प्रभातफेरी का स्वागत किया गया। इसके पश्चात श्री गुरु ग्रंथ साहिब की अगुवाई में संगत शब्द गायन करते हुए गांधी पार्क सजे पंडाल में पहुंची। यहां पर सर्वप्रथम श्री गुरु सिंह सभा के हजूरी रागी भाई परमजीत सिंह व अंगतपाल सिंह ने कीर्तन किया। इनके बाद गुरु तेग बहादुर स्कूल, गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, गुरुनानक ब्वॉयज इंटर कॉलेज के बच्चों ने गुरबाणी के शबद गायन किए। इनके पश्चात रागी जत्थों में शिमला से आए तजिंदर सिंह, अमृतसर से गुरसेवक सिंह, जलंधर से प्रदीप सिंह, श्री गुरु सिंह सभा के हेड ग्रंथी वीर सिंह व गुरप्रीत सिंह ने गुरबाणी पाठ कर संगत को निहाल कर दिया। सभा के प्रधान जसबीर सिंह बग्गा ने सभी को श्री गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर्व की बधाई दी। इसके साथ ही अटूट लंगर चला, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सरदार मनजीत सिंह, सरदार मनप्रीत सिंह, अमृतपाल सिंह, सरदार हरेंद्र सिंह, तजिंद्र सिंह डंग, हरभूपेंद्र सिंह, सतविंद्र सिंह माकन, रघुबीर सिंह, गुरविंद्र सिंह कालरा, इंद्रजीत संह, प्रभजोत सिंह, इंद्रप्रीत सिंह, मनजीत सिंह, अमनदीप मदान, पवनप्रीत सिंह, तरुणदीप सिंह, शानू, जसबीर सिंह, डा. चरण जीत सिंह, डा. स्वर्ण जीत सिंह, राजपाल सिंह, गुरमेहर सिंह, दीदार सिंह, एमपी सिंह चावला, दलजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, रनजीत सिंह, दलबीर सिंह, परमिंद्र सिंह मौजूद रहे। संचालन रविंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed