{"_id":"5a9451684f1c1bb1208bb7cb","slug":"81519669608-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल पाइपलाइन डलवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल पाइपलाइन डलवाने की मांग
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्धमान कालोनी में पेयजल पाइपलाइन डलवाने की मांग
सहारनपुर। सहारनपुर को नगर निगम बने करीब नौ वर्ष बीत चुके हैं। मगर इसकी अनेक कालोनियां आज तक पानी को तरस रही हैं। चिलकाना रोड स्थित ऐसी ही वर्धमान कालोनी के लोगों ने नगरायुक्त को ज्ञापन सौंपकर पेयजल के लिए पाइपलाइन डलवाने की मांग की है।
सोमवार को नगर निगम पहुंचे कॉलोनी निवासी मदन सैनी, सुखबीर कश्यप, समीर, राम सैनी ने बताया कि यह कालोनी काफी पुरानी है। इसमें नगर निगम आज तक पानी की व्यवस्था नहीं कर सका है। अनेक बार पूर्व नगरायुक्तों को ज्ञापन सौंपे गए। लेकिन हमेशा से कालोनी की इस मांग को अनसुना किया गया। अब सहारनपुर स्मार्ट सिटी योजना में शामिल हो चुका है। हमारी मांग है कि सबसे पहले होने वाले कार्यों में पानी की उपलब्धता को प्राथमिकता में रखा जाए। अन्य विकास कार्यों के लिए भी कालोनी की जनता तरस रही है। इस दौरान लक्ष्मण, समेरी देवी, सुरेंद्र आदि शामिल रहे।