फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बॉक्सिंग व कराटे चैंपियनशिप में विभिन्न राज्यों के खिलाडिय़ों दिखाया जलवा

बॉक्सिंग व कराटे चैंपियनशिप में विभिन्न राज्यों के खिलाडिय़ों दिखाया जलवा

Mon, 26 Feb 2018 12:56 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
बॉक्सिंग व कराटे चैंपियनशिप में विभिन्न राज्यों के खिलाडिय़ों दिखाया जलवा
बॉक्सिंग व कराटे चैंपियनशिप में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने दिखाया जलवा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल तलहेड़ी बुजुर्ग में 8वीं कराटे बॉक्सिंग अंतरराज्यीय चैंपियनशिप की श्रृंखला में चल रही थ्री स्टाइल मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में दूसरे दिन विभिन्न राज्यों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

चैंपियनशिप में सर्वप्रथम रुड़की की छात्राओं ने बाक्सिंग में शानदार प्रदर्शन किया। हरियाणा की छात्राओं ने योगाभ्यास द्वारा सूर्य नमस्कार का महत्व बताते हुए शानदार प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता के 13 किलो भारवर्ग में उत्तराखंड से सानिया ने स्वर्ण पदक, हरियाणा की तन्वी ने रजत पदक, 25 से 27 किलो भारवर्ग में उत्तर प्रदेश की तेजस्वनी ने स्वर्ण पदक, हरियाणा की अंशु ने रजत पदक, 30 किलो भारवर्ग में हरियाणा की सानिया ने स्वर्ण पदक, उत्तर प्रदेश की द्वियांशी ने रजत पदक, 35 किलो भारवर्ग में दिल्ली की प्रीति ने स्वर्ण पदक, हरियाणा की पारुल ने रजत पदक, 40 किलो भारवर्ग में उत्तराखंड की पारुल सैनी व काजल ने स्वर्ण पदक तथा इसी भारवर्ग में उत्तर प्रदेश की रविता व उत्तराखंड की आंचल ने रजत पदक जीता है। 44 से 46 किलो भारवर्ग में दिल्ली की डोली ने स्वर्ण पदक, हरियाणा की अंशु ने रजत पदक, 48 किलो भारवर्ग में दिल्ली की रेनू ने स्वर्ण पदक व हरियाणा की पारुल ने रजत पदक जीता है। इसी प्रकार कराटे प्रतियोगिता के अंतर्गत 20 से 25 किलो भारवर्ग में लुधियाना की अदिति ने स्वर्ण पदक, 30 से 35 किलो भारवर्ग में सहारनपुर की अंजली ने स्वर्ण पदक व हरिद्वार की समृद्धि ने रजत पदक, 35 से 40 किलो भारवर्ग में हरिद्वार की विदुषी ने स्वर्ण पदक, 40 से 45 किलो भारवर्ग में सहारनपुर के भानु प्रताप ने स्वर्ण पदक व हरिद्वार के मयंक ने रजत पदक जीता है। जबकि बालिकाओं के इसी भारवर्ग में सहारनपुर की विदुषी ने स्वर्ण पदक, लुधियाना की उम्रहा ने रजत पदक जबकि 45 से 50 किलो भारवर्ग में पंजाब की उमराना ने स्वर्ण व तनिष्का ने रजत पदक प्राप्त किया है। इस मौके पर प्रबंधक प्रमोद त्यागी, मुकेश त्यागी, प्रधानाचार्य पंकज कंसल व संजदीप मोगा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed