{"_id":"5a89cbf64f1c1bd34b8b97a6","slug":"81518980086-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकंदरपुर की टीम ने जीती वालीबाल चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकंदरपुर की टीम ने जीती वालीबाल चैंपियनशिप
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। शिव क्लब के तत्वावधान में महाशिवरात्रि के मौके पर आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सिकंदरपुर की टीम ने उमर क्लब को हरा कर ट्राफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए सिकंदरपुर की टीम के खिलाड़ी शास्त्री को पुरस्कृत किया गया।
गांव रसूलपुर कलां में चल रही प्रतियोगिता में इससे पहले हुए सेमीफाइनल मैचों में उमर क्लब ने भाभरी क्लब और सिकंदरपुर क्लब ने खुजनावर की टीम को क्रमश: 16-12 और 14-11 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया था। रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में सिकंदरपुर की टीम ने उमर क्लब को 16-10 से हरा कर ट्राफी पर कब्जा किया। तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में खुजनावर की टीम ने भाभरी को 16-8 से हराया। इससे पूर्व पांच दिन तक चली इस प्रतियोगिता में आसपास के जिलों की दो दर्जन से ज्यादा टीमों ने प्रतिभाग किया। समापन समारोह में कमेटी की ओर से विजेता टीम को 11 हजार रुपये की नगद धनराशि और ट्राफी, उप विजेता को 51 सौ रुपये व ट्राफी और तृतीय स्थान पर रही टीम को 21 सौ रुपये की नगदी और ट्राफी भेंट दी गई। प्रतियोगिता के स्कोरर वारिश आलम रहे। आयोजन में दूबे सिंह कांबोज, जयद्रथ सिंह, मोंटी सैनी, अजीत सैनी, मदन सैनी, दीपक सैनी, लुकमान मुखिया, रोहित सैनी, विक्की कांबोज, पारस सैनी और रजत कांबोज आदि का सहयोग रहा।