{"_id":"5a5f988e4f1c1b7b268b4f0d","slug":"81516214414-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड बनाने में धांधली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्ड बनाने में धांधली का आरोप
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मोहल्ला नाजिरपुरा निवासी निगम पार्षद प्रदीप उपाध्याय ने राशन कार्ड बनाए जाने में धांधली का आरोप लगाते हुए अधिकारियों पर जानकारी न देने का आरोप लगाया है।
नगर निगम के वार्ड 39 के पार्षद प्रदीप उपाध्याय का कहना है कि नाजिरपुरा के गरीब परिवारों को राशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिला पूर्ति विभाग में कई बार ऑनलाइन आवेदन किए जाने के बावजूद आज तक गरीब लोगों का नाम खाद्य सुरक्षा में शामिल नहीं किया गया है। विभाग में जाकर कई बार जानकारी का प्रयास किया गया, लेकिन अधिकारी कोई जानकारी देने के लिए तैयार ही नहीं हैं। गरीबों का राशन खुलेआम बेचा जा रहा है। उपभोक्ता हर माह आकर राशन के बारे में पूछते हैं जबकि डिपो होल्डर हर बार मना कर रहा है। एक राशन डीलर ने तो नवंबर के राशन का ही वितरण नहीं किया। लोगों को सिर्फ एक लीटर मिट्टी का तेल ही दिया जा रहा है, जबकि शेष तेल की कालाबाजारी की जा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मांग की है कि भट्ठा कालोनी, पाल कालोनी, इंदिरा गांधी कालोनी, रामू गेट, नाजिरपुरा में शिविर लगाकर गरीबों के राशन कार्ड के फार्म भरवाएं जिससे गरीबों को राशन मिल सके।