{"_id":"5a0f29a14f1c1b9f678bbf07","slug":"81510943137-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपूत समाज ने पद्मावती फिल्म के विरोध पर मंथन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपूत समाज ने पद्मावती फिल्म के विरोध पर मंथन किया
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, हिंदू संगठनों और राजपूत समाज की संयुक्त बैठक में पद्मावती फिल्म का विरोध करने पर मंथन किया। उन्होंने कहा कि एक दिसंबर को आहूत भारत बंद को सफल बनाया जाएगा।
शुक्रवार को जैन कालेज रोड स्थित एक सभागार में आयोजित बैठक में महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ. कुशलपाल सिंह पुंडीर ने कहा कि पिछले 40 वर्षों से फिल्मों में राजपूत समाज के इतिहास को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि राजपूत समाज के पूर्वजों ने भारत के गौरव को बढ़ाने और देश के लिए बलिदान देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पद्मावती फिल्म का मामला किसी एक जाति का नहीं है बल्कि यह पूरे हिंदू समाज के मान सम्मान के साथ जुड़ा है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्देशक को मुगलों द्वारा देश में किए गए अत्याचार दिखाई नहीं दे रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि फिल्म को रिलीज किया गया तो जमकर विरोध किया जाएगा। ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पंडित मुकेश कपिल ने भी समर्थन देने की घोषणा की है। सूर्यकांत सिंह, मनोज सिंघल आदि ने भी विचार रखे। राजेश शर्मा, पवन गुप्ता, अरुण गर्ग, मनोज कुमार, मांगेराम सिंह, देवेंद्र राणा, विजयंत राणा, अनिल ठाकुर, शक्ति राणा, विजय राणा, सौरभ पुण्डीर, अक्षय चौधरी, विजय तोमर आदि रहे।
बाला साहेब को श्रद्धांजलि दी
सहारनपुर। शिव सेना ने बाला साहेब की पांचवीं पुण्यतिथि पर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
शुक्रवार को गीता मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में बाला साहेब के चित्र पर दीपक जलाया गया और पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिला प्रमुख योगेंद्र सिंह सिरोही ने बाला साहेब के संघर्ष पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि बाला साहेब ने हिंदू समाज को सम्मान के साथ जीना सिखाया। नीरज रोहिला, पप्पू चौधरी, सुरेंद्र त्यागी, अवनीश चौधरी, राजेंद्र चौधरी आदि ने भी विचार रखे। अजय आर्य, रजनीश कांबोज, हरदीप कमल, अतुल, बिजेंद्र शर्मा आदि रहे।