{"_id":"5966702a4f1c1ba16e8b45d0","slug":"81499885610-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में एक युवक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में एक युवक की मौत, तीन घायल
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनौती (सहारनपुर)। तेज रफ्तार टाटा मैजिक वाहन की साइड लगने से अनियंत्रित हुई बाइक रेत लदी बुग्गी से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार चारों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भरती कराया गया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया, रास्ते में एक युवक की मौत हो गई।
लखनौती निवासी 22 वर्षीय फैसल खान पुत्र सबदर खान अपने दो चचेरे भाइयों मुईन खान और बाबर के साथ घर से दिल्ली जाने के लिए गंगोह में बस पकड़ने को निकला था। तीनों एक ही बाइक पर थे। इन्हें रास्ते में पड़ोसी शुभम पंवार मिल गया। उसे पैदल जाता देख इन्होंने उसे भी बाइक पर बैठा लिया। जैसे ही ये गांव गुरुनानकपुरा पहुंचे तो तेज रफ्तार आ रहे टाटा मैजिक से इनकी बाइक में साइड लग गई। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सामने जा रही बुग्गी टकरा गई। जिससे चारों युवक घायल हो गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे शुभम के पिता सतीश पंवार ने चारों को गंगोह सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें गंभीर हालत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां फैसल की हालत ज्यादा खराब होने पर उसे हायर सेंटर भेजा गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। दुपहर बाद शव को सपुर्देखाक कर दिया गया। पुलिस के अनुसार मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार युवकों ने हेलमेट भी नहीं लगा रखा था।