फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पीटने वाला गिरफ्तार किया जाए

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पीटने वाला गिरफ्तार किया जाए

Wed, 27 Feb 2019 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पीटने वाला गिरफ्तार किया जाए
सहारनपुर। रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव कुराली में महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की पिटाई करने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो रही है। पीड़ित महिला को साथ लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने एसपी सिटी विनीत भटनागर से मुलाकात की और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को एसपी सिटी के पास पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि गत 23 फरवरी को गांव कुराली स्थित स्कूल में पुष्टाहार वितरण, टीकाकरण और बीएलओ द्वारा वोट बनाने का कार्य चल रहा था, तो गांव के ही जीत सिंह ने वहां आकर महिला आंगनबाड़ी रेशमी पत्नी शीशपाल के साथ अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर मारपीट कर दी, जिसमें रेशमी की नाक पर गंभीर चोट लगी और हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। मामले में आरोपी के खिलाफ रामपुर मनिहारान थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। इस दौरान पूनम शर्मा, नरेंद्रदत्त शर्मा, रजनी राणा, पुष्पा देवी, सत्यवती, शबनम, संजीता, बबीता, मुनेश, अंजुला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed