{"_id":"5c743a7bbdec22737f733f88","slug":"71551121019-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में 75 सीटों पर जीत का परचम लहराएगी भाजपा: पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में 75 सीटों पर जीत का परचम लहराएगी भाजपा: पाठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 75 सीटों पर पार्टी जीत का परचम लहराएगी। चुनाव की तैयारियों में बीजेपी सबसे आगे है। पूरे लोकसभा संचालन समितियों का गठन हो चुका है। देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने की ठान ली है, जिससे विपक्ष में बेचैनी है।
रविवार की देर रात सर्किट हाउस में प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। इसके पश्चात पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश महामंत्री ने कहा कि सैनिकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। केंद्र की मोदी सरकार जल्द पाकिस्तान और आतंकियों से बदला लेगी। चुनाव की तैयारियों में भाजपा बाकी राजनीतिक दलों से आगे है। प्रदेश की सभी सीटों पर लोकसभा संचालन समिति का गठन हो चुका है। बूथ स्तर पर भी कमेटियां बन चुकी है। लगातार कार्यक्रमों के जरिए पार्टी अधिक से अधिक लोगों से संवाद कर रही है। उन्होंने कहा कि 26 फरवरी को कमल ज्योति संकल्प अभियान, 28 फरवरी को प्रधानमंत्री से संवाद कार्यक्रम, दो मार्च को बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।