{"_id":"5c69a804bdec224b6317bb20","slug":"71550428164-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवानों का मनोबल बढ़ाने को मैदान में उतरे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवानों का मनोबल बढ़ाने को मैदान में उतरे डॉक्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पुलवामा की घटना के बाद आर्मी जवानों का मनोबल कम न हो। इसके लिए आईएमए से जुड़े शहर के डॉक्टरों ने क्रिकेट प्रतियोगिता कराई। जिसमें शामिल टीमों के नाम उरी, सूरमा, जोश और सिंबा रखे गए। प्रतियोगिता का फाइनल मैच टीम सूरमा ने तीन रन से जीता।
प्रतियोगिता की शुरूआत पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर की गई। इस दौरान राष्ट्रगान भी हुआ। पहला मैच टीम उरी और टीम जोश के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम जोश ने निर्धारित दस ओवर में 82 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी उरी की टीम ने 83 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। फाइनल मैच टीम उरी और टीम सूरमा के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम सूरमा ने निर्धारित दस ओवर में 90 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टीम उरी 87 रन पर सिमट गई। प्रतियोगिता में आईएमए सचिव डॉ. प्रशांत खन्ना, डॉ. संजीव मिगलानी, डॉ. अनुपम मलिक, डॉ. प्रवीण शर्मा समेत अनेक डॉक्टर शामिल रहे। इस मौके पर सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी और एसआईसी डॉ. एसके वार्ष्णेय भी मौजूद रहे।