{"_id":"5be49570bdec2269a369b614","slug":"71541707120-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीतमय श्री हनुमान चालीसा के पाठ को दिया विश्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगीतमय श्री हनुमान चालीसा के पाठ को दिया विश्राम
Updated Fri, 09 Nov 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
संगीतमय श्री हनुमान चालीसा के पाठ को दिया विश्राम
सहारनपुर। मोहल्ला चौताला स्थित सिद्धपीठ प्राचीन श्री बालाजी हनुमान मंदिर में दीपावली के उपलक्ष्य में चल रहे श्री हनुमान चालीसा संगीतमय पाठ को विश्राम दिया गया। गोवर्धन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
बृहस्पतिवार को मंदिर अधिष्ठाता पंडित वासुदेव शर्मा निर्मोही ने श्री बालाजी महाराज को चोला अर्पित कर 101 मिट्टी के दीयों से आरती उतारी। जय श्रीराम और जय बालाजी महाराज के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। बाला जी महाराज को छप्पन भोग अर्पित किए। पंडित वासुदेव निर्मोही ने श्रद्धालुओं के मंगलमय होने की अर्जी लगाई। उन्होंने कहा कि कार्तिक माह की अमावस्या को मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर की पूजा करने से मनुष्य के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इस दौरान मुकेश चौरसिया, पवन गोयल, विनय जिंदल, मान सिंह जैन, अशोक गुप्ता, सेठ सुभाष अग्रवाल, सतीश, राजा सेठ, संजीव गुप्ता, गोपाल वर्मा, प्रवीन अरोड़ा, नवीन गर्ग, अरुण मलिक, मुदित अग्रवाल, सौरभ गर्ग, अनिल अग्रवाल मौजूद रहे।