{"_id":"5bb11d4a867a5570e67e1e9b","slug":"71538334026-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने मुख्यमंत्री को दिया सात सूत्रीय मांग पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने मुख्यमंत्री को दिया सात सूत्रीय मांग पत्र
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने मुख्यमंत्री को दिया सात सूत्रीय मांग पत्र
बड़गांव। क्षेत्रीय किसानों ने रविवार को सहारनपुर पहुंचकर किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
भाजपा के बड़गांव मंडल अध्यक्ष ऋषिपाल राणा ने बताया कि उन्होंने सहारनपुर के अंबाला रोड पर स्थित जूरी रिसोर्टस में रविवार को किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री से मिलकर सात सूत्रीय मांग पत्र में गन्ना किसानों का वर्ष 2017-18 का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान शीघ्र कराने, विद्युत बिलों पर सभी प्रकार के सरचार्ज माफ करने, बैंकों में सभी एनपीए खातों का शीघ्र निवारण करने, बैंकों में किसानों के क्रेडिट कार्ड पर पांच वर्षों तक खाली ब्याज जमा कराए जाने तथा चीनी मिलों को समय पर चलाए जाने और बड़गांव से पहले की तरह यूपी रोडवेज की बसों का पुन: हरियाणा राज्य के अंबाला तक संचालन कराए जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त सभी मांगें पूरी होने पर किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा और इससे सरकार के प्रति आत्म विश्वास भी बढ़ेगा, जिसका लाभ 2019 के लोक सभा चुनाव में भाजपा को होगा। मांग पत्र देने वाले किसानों में कालूराम प्रधान, विनोद चौहान, मुकेश कुमार, संजय शर्मा, सोनू , देवेंद्र राणा आदि शामिल रहे।