{"_id":"5bb11a3d867a557f174464d4","slug":"71538333245-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने किया नए राशन कार्डो के वितरण का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने किया नए राशन कार्डो के वितरण का शुभारंभ
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को राशन कार्ड और उज्जवला गैस कनेक्शन वितरित किए। उन्होंने लाभार्थियों को राशन कार्डों का वितरण कर नए राशन कार्डों का शुभारंभ किया।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पूनम को अंत्योदय कार्ड और मंजू रानी को पीएचएच कार्ड दिए। जबकि उज्जवला गैस कनेक्शन योजना के तहत रेखा और भारती को गैस कनेक्शन सौंपे। मुख्यमंत्री ने दो लाभार्थियों को राशन कार्ड बांटकर जनपद में नए राशन कार्ड वितरण का शुभारंभ किया। जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्र ने बताया कि जनपद में करीब पांच लाख 44 हजार राशन कार्ड हैं। इनमें से महानगर के लिए एक लाख 33 लाख नए राशन कार्ड छपकर आ चुके हैं। इनका वितरण आज से शुरू हो गया है। इसके बाद देहात और कस्बों में नए राशन कार्डों का वितरण कराया जाएगा। बता दें कि जनपद के राशन कार्ड धारक लंबे समय से नए राशन कार्ड का इंतजार कर रहे थे। इसके अलावा जिले में अब तक उज्जवला योजना के तहत एक लाख 18 हजार फॉर्म भरे जा चुके हैं। जिनमें से लगभग एक लाख 12 हजार लाभार्थियों को गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं।