{"_id":"5b9d53fb867a557f24048667","slug":"71537037307-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति बप्पा के भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति बप्पा के भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणपति बप्पा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
देवबंद। मोहल्ला छिंपीवाड़ा स्थित मंदिर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के भजन प्रस्तुत कर वातावरण भक्तिमय बना दिया।
श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति के तत्वावधान में गणेश उत्सव में तीसरे दिन मंदिर में प्रात: भगवान गणेश की पूजा, आरती एवं भगवान गणेश को भोग लगाया गया जबकि शुक्रवार रात मंदिर में विजय गांधी एंड पार्टी के कलाकारों ने मनोहारी भजन प्रस्तुत किए। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के भजनों पर नृत्य प्रस्तुति दी। शनिवार को उत्सव में मुख्य यजमान पवन कुमार, हर्ष कुमार रहे जबकि शुक्रवार रात के यजमान बनने का सौभाग्य शशिभूषण और श्वेता गर्ग को प्राप्त हुआ। इस मौके पर मुकेश धवन, गौरव शर्मा, तरुण गर्ग, विपुल सिंघल, सौरभ चौहान, निर्दोष कुमार, प्रमोद, विनोद, निशांत, अंकित गुप्ता, निशांत गर्ग, आशु, गुजन आनंद, अरविन्द गुप्ता, मोनिका, शालिनी आदि मौजूद रहे।