{"_id":"5b54d9804f1c1b4b748b6778","slug":"71532287360-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रियों का सहयोग करने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रियों का सहयोग करने की अपील
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रियों का सहयोग करने की अपील
गंगोह। कांवड़ यात्रा को निर्विघ्न एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर शासन प्रशासन कवायद में जुटा है। रविवार को कांवड़ सेवा शिविर आयोजकों की बैठक आहूत कर उनके सुझाव और समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।
श्री महादेव कुटी स्थित बडे़ हनुमान मंदिर में आहूत बैठक में वक्ताओं ने कोतवाल जितेंद्र कुमार को बताया कि गंगोह नगर एवं क्षेत्र के लोग एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हैं। यहां हिंदू मुस्लिम मिलकर एक दूसरे के तीज त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। उन्होंने पुलिस को अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। वक्ताओं में उद्योग एवं व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष मोल्हड़ मल गर्ग, महंत सुशील शर्मा, एमजेएफ अरविंद कपूर, श्री राम जन्मोत्सव समिति के अरविंद टेबक, श्री रामबाग स्वर्गाश्रम समिति के अध्यक्ष डॉ. राकेश गर्ग, रवि शंकर गर्ग, हिदायत करीम अंसारी, श्री लक्ष्मी नारायण मंडल के उपाध्यक्ष रघुनंदन गोयल रहे। संचालन श्रवण शर्मा ने किया एवं आभार संयोजक कश्यप कुमार फौजी ने जताया। शंकर पाहवा, सुनील शर्मा, विवेक गर्ग, पुनीत, विभोर, कल्याण दत शर्मा, राकेश गोयल, ब्रजमोहन वर्मा आदि रहे।