फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   डीआरएम ने आधी -अधूरी रिपोर्ट पर जताई नाराजगी

डीआरएम ने आधी -अधूरी रिपोर्ट पर जताई नाराजगी

Thu, 28 Jun 2018 12:33 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
डीआरएम ने आधी -अधूरी रिपोर्ट पर  जताई नाराजगी
सहारनपुर। अंबाला डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक दिनेश चंद्र शर्मा ने रेलवे के खानआलमपुरा यार्ड के अधिकारियों द्वारा तैयार की गई आधी अधूरी रिपोर्ट को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने बजट और उसके खर्च के बारे में पूछे जाने पर जवाब न दे पाने को लेकर भी अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने बजट का सही उपयोग कर कार्य कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को अंबाला डिवीजन के डीआरएम दिनेश चंद्र शर्मा अपनी विशेष निरीक्षण ट्रेन से अधिकारियों की टीम के साथ सुबह लगभग नौ बजे ही खान आलमपुरा यार्ड में पहुंचे। डीआरएम ने यार्ड में पहुंचने पर विभागीय अधिकारियों से उनके कार्यों की रिपोर्ट मांगी और अभिलेखों की जांच की। जिसमें कई अधिकारियों की रिपोर्ट अधूरी पाई गई, यही नहीं बजट होने के बावजूद कार्य ही पूरा किया गया। उन्होंने अधिकारियों से फंड की धनराशि के बारे में जानकारी ली, तो वह सही से जवाब नहीं दे पाएं। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने खान आलमपुरा में स्थित रेलवे के सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की और बजट के अनुसार कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने खान आलमपुरा में बने इलेक्ट्रिक कार शेड का भी निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि कुछ काम ऐसे भी थे, जो शुरू नहीं हो सके। जिनके बारे में अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में सुधार करने के निर्देश दिए। डीआरएम दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि किसी भी कार्य में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को करेंगे रेलवे स्टेशन का निरीक्षण
सहारनपुर। मंडल रेल प्रबंधक दिनेश चंद्र शर्मा सहारनपुर में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। वे बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन पर स्थिति विभिन्न विभागों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed