फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रेलवे की सहायक वाणिज्य प्रबंधक का स्टेशन पर छापा

रेलवे की सहायक वाणिज्य प्रबंधक का स्टेशन पर छापा

Sun, 06 May 2018 12:56 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
रेलवे की सहायक वाणिज्य प्रबंधक का स्टेशन पर छापा
रेलवे की सहायक वाणिज्य प्रबंधक ने स्टेशन पर मारा छापा
विज्ञापन


सहारनपुर। रेलवे की सहायक वाणिज्य प्रबंधक अंबाला ने शनिवार को अचानक रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। एसीएम ने स्टेशन पर स्टॉलों का निरीक्षण करने के साथ वीडियोग्राफी भी कराई। गोपनीय ढंग से की गई इस छापेमारी से पूरे रेलवे स्टेशन पर हड़कंप रहा।
शनिवार को अंबाला से रेलवे की सहायक वाणिज्य प्रबंधक रीतिका वशिष्ठ अपनी टीम के साथ गोपनीय तरीके सड़क मार्ग होते हुए सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचीं और बिना किसी को जानकारी दिए रेलवे स्टेशन पर छापा मार दिया। उन्होंने प्लेटफार्मों पर स्टॉल और रेहड़ियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें जिन स्टॉलों व रेहड़ियों पर कमियां मिलीं वहां की मोबाइल से वीडियोग्राफी की गई। अचानक छापामारी होते ही स्टेशन पर हड़कंप मच गया। अधिकारी एसीएम के छापे की सूचना पर मौके की तरफ दौड़ पड़े। एसीएम के छापा होते देख वेंडर स्टॉल बंद कर रफूचक्कर हो गए। स्टेशन पर एक भी वेंडर नहीं मिला। बताया जा रहा है कि सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडरों की भरमार और नियम विरुद्ध काम होने के चलते यह छापेमारी की गई। छापेमारी की कार्रवाई करने के बाद एसीएम रीतिका वशिष्ठ ने कॉमर्शियल स्टाफ
विज्ञापन

सीएमआई, सीटीआई और सफाई सुपर वाइजर की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने स्टेशन पर अवैध वेंडर होने की शिकायतों का हवाला देते हुए जवाब तलब किया। कामर्शियल स्टाफ के साथ ही रेलवे अधिकारियों से भी जवाब मांगा। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
-। निरीक्षण में कुछ खामियां मिली हैं : एसीएम
एसीएम रीतिका वशिष्ठ ने बताया कि उन्होंने स्टेशन पर निरीक्षण किया। जिसमें कुछ कमियां पाई गईं हैं। अधिकारियों से जानकारी ली है और रिपोर्ट बनाई जा रही है। अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।
रेलवे अधिकारियों पर भी गाज गिरने की संभावना
रेलवे स्टेशन पर मिली अव्यवस्था और अनाधिकृत वेंडरों की लगातार मिल रही शिकायत की जांच के बाद एसीएम ने अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। मौके पर वीडियोग्राफी कराई और रिपोर्ट तैयार की। बताया जा रहा है कि एसीएम की रिपोर्ट पर रेलवे के कई अधिकारियों पर गाज गिरने की संभावना है।
-------------
-। गंदगी देखकर नाराज हुई एसीएम
अचानक रेलवे स्टेशन पर पहुंची एसीएम ने स्टेशन पर गंदगी देखकर नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान उन्हें रेलवे स्टेशन पर जगह-जगह गंदगी मिली। इस पर उन्होंने सफाई सुपरवाइजर को बुलाया और कड़ी फटकार लगाई। एसीएम रीतिका वशिष्ठ ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई करने वाले कर्मचारी पर वर्दी होनी चाहिए। बिना वर्दी के उन्हें कोई भी नहीं पहचान पाएगा। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर सफाई करने वाले कर्मचारियों को बुलाया और उन्हें वर्दी पहनने और अच्छे से सफाई करने के निर्देश दिए।
--------------------
--। कार्रवाई पर ठेकेदारों ने जताया रोष
वेंडर्स ठेकेदार प्रशांत कुमार, मनीष, सतीश त्यागी ने सहारनपुर स्टेशन पहुंचे अधिकारियों को ज्ञापन देकर अधिकृत वेंडर्स को सुचारु रूप से कार्य करने की मांग की। ठेकेदारों का कहना है कि दो मई को विजिलेंस निरीक्षक बड़ौदा हाउस की टीम ने 13 अधिकृत वेंडरों को पकड़ा। ये अधिकृत वेंडर्स यात्रियों को खाना दे रहे थे। विजिलेंस ने पकड़कर आरपीएफ को सौंपा। आरपीएफ ने उनका चालान कर दिया। जिसके चलते अधिकृत वेंडर्स भी रेलवे स्टेशन पर काम करने को तैयार नहीं है।

नहीं हट सका अवैध धंधे का सूत्रधार सिपाही
विजिलेंस की कार्रवाई के बाद आरपीएफ के प्रभारी समेत तीन उप निरीक्षकों पर तो कार्रवाई हो चुकी है, मगर सूत्रधार सिपाही अभी भी यहां ड्यूटी बजा रहा है। सूत्रों का कहना है कि अवैध वेंडरों के ट्रेनों में खाद्य सामग्री बेचने की कमान उसके हाथ में है। सिपाही को शिकायतों के बाद सहारनपुर के रेलवे यार्ड में भेज दिया गया था। लेकिन यार्ड की बजाय सिपाही स्टेशन पर ड्यूटी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed