फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्कूली बच्चों को ले जा रही वैन दीवार से टकरा कर पलटी, छह बच्चे घायल

स्कूली बच्चों को ले जा रही वैन दीवार से टकरा कर पलटी, छह बच्चे घायल

Sun, 06 May 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
स्कूली बच्चों को ले जा रही वैन दीवार से टकरा कर पलटी, छह बच्चे घायल
वैन दीवार से टकराकर पलटी, छह बच्चे घायल
विज्ञापन


सहारनपुर। मदरसे के बच्चों को लेकर तेज गति जा रही एक वैन दीवार से टकराकर पलट गई। इस हादसे में छह बच्चे घायल हो गए। लोगों ने किसी प्रकार वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कैलाशपुर स्थित जामिया तुमैय्या मदरसा की वैन शनिवार सुबह लगभग सात बजे बच्चों को लेकर मदरसा जा रही थी। बताया जा रहा है कि वैन चालक ग्राम घेघरेकी निवासी कय्यूम वैन बहुत तेजी से चला रहा था। जब वैन ग्राम बेहड़की के निकट मोड़ पर पहुंची तभी वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली में उतर गई और सामने की दीवार से जोर से टकराने के बाद पलट गई। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े और बच्चों को किसी प्रकार वैन से बाहर निकाला। दुर्घटना में उजमा, नुमैरा, आशा, साबिया समेत छह बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देहात कोतवाली प्रभारी अमरदीप ने बताया कि घायल बच्चों में दो बच्चे भावरी, दो बच्चे दाबकी जुनारदार, एक नरेरा गासी तथा एक बच्चा बेहड़की का है। अस्पताल भर्ती गांव बेहड़की निवासी अमजद की 14 वर्षीय बेटी साबिया ने बताया कि रास्ते में भी तीन जगह हादसा होते-होते बचा था। छात्रा का कहना है कि चालक वैन को तेजी से दौड़ा रहा था और वैन में 35 से 40 बच्चे बेतरतीब तरीके से बैठाए गए थे। साबिया के पिता अमजद का कहना है कि मदरसा प्रबंधन प्रबंधन ने एक बुजुर्ग को चालक रखा हुआ है, जिसकी लापरवाही से एक बड़ा हादसा होने से बच गया। घायल के पिता ने मदरसा तंत्र से प्रबंधों में सुधार करने की मांग की है।
विज्ञापन


वैन का रेडिएटर फटने से बच्चा झुलसा
शनिवार सुबह अचानक वैन का रेडियएटर फट जाने से स्कूली बच्चा झुलस गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिलकाना रोड स्थित सेंट मेरी स्कूल के छात्र खलासी लाइन निवासी मोहम्मद अर्श (7) को वैन लेकर आ रही थी। रास्ते में अचानक वैन का रेडिएटर फट गया, जिससे रेडिएटर के निकट बैठा छात्र अर्श का पैर झुलस गया। अर्श को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि वैन पूरी तरह से खटारा है। जिस कारण उसका रेडिएटर फट गया। स्कूल प्रबंधन से मामले की शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed