{"_id":"5aeca5ea4f1c1b61098b7e24","slug":"71525458410-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदरपुर हिंदूवाला में पांच घरों लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैदरपुर हिंदूवाला में पांच घरों लगी भीषण आग
Updated Fri, 04 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। क्षेत्र के घाड़ इलाके में बृहस्पतिवार की रात पांच परिवारों के छप्पर के घरों में भीषण आग लग गई। इसमें करीब घरेलू सामान सहित 22 हजार रुपये की नगदी भी जल गई।
गांव हैदरपुर हिंदूवाला में आग रात करीब साढ़े आठ बजे प्रीतम पुत्र केवल के छप्पर के घर में लगी। थोड़ी ही देर में यहां से उठी चिंगारियों ने आसपास के सुखराम, करेशन, दिलशाद और इसम आदि के घरों को भी जला दिया। ग्रामीणों ने आग को बढ़ता देख पुलिस और दमकल को सूचना दी गई, लेकिन दमकल को मौके पर पहुंचने पर करीब एक घंटा लग गया। तब तक ग्रामीणों की भीड़ ने ही पानी और रेत आदि डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दमकल के पहुंचने पर ही आग को पूरी तरह बुझाया जा सका। इस अग्निकांड में पीड़ित परिवारों के घर और उनमें रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। प्रीतम के घर में कपड़े, अनाज बर्तन, घरेलू सामान और दो हजार रुपये की नगदी, सुखराम का घर, उसमें रखा सामान एवं सात हजार रुपये की नगदी, करेशन का घर, उसमें रखा सभी सामान, दस हजार रुपये की नगदी, दिलशाद का दस कुंतल अनाज एवं घरेलू सामान जल गया। पीड़ित परिवारों के पास तन के कपड़ों के अलावा कुछ नहीं बचा।