फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   क्रिकेट में हुए दो रोमांचक मुकाबले

क्रिकेट में हुए दो रोमांचक मुकाबले

Thu, 03 May 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट में हुए दो रोमांचक मुकाबले
सहारनपुर। सहारनपुर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रही 8वीं इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो मैच खेले गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पहला मैच आशा मॉडर्न स्कूल ओर दून वैली स्कूल देवबंद के बीच हुआ। पहले खेलते हुए आशा मॉडर्न ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 103 रन बनाए। 104 रन का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी दून वैली की टीम ने चार विकेट खोकर 13.4 ओवर में 105 रन का लक्ष्य पूरा कर लिया। यह मैच दून वैली की टीम छह विकेट से जीती और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मैच रेनबो स्कूल व सेंट मैरी स्कूल के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए सेंट मैरी की टीम नौ ओवर में 36 रन बनाकर आउट हो गई। 36 रन बनाने के लिए रेनबो की टीम की शुरूआत बेहद खराब रही। उनके चार विकेट बिना रन बनाए ही गिर गए, लेकिन इसके बाद दिव्यांश ने 20 और आमेमन ने 14 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। रेनबो की टीम ने इस मैच को छह विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार क्रिकेट कोच अब्दुल अहद ने दिए। मुस्तकीम, तनवीर, शाहकार, लाल धर्मेंद्र प्रताप, फुरकान कुरैशी, भावना तोमर, प्रदीप त्यागी, ऋषि कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed