{"_id":"5aea032e4f1c1b57098b7aa4","slug":"71525285678-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजलिस-ए-शूरा की प्रथम चरण की बैठक में शैक्षिक रिपोर्ट पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजलिस-ए-शूरा की प्रथम चरण की बैठक में शैक्षिक रिपोर्ट पेश
Updated Wed, 02 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। दारुल उलूम की सुप्रीम पावर मजलिस-ए-शूरा के प्रथम चरण की बैठक में शैक्षिक रिपोर्ट पेश की गई। जिस पर शूरा सदस्यों ने संतुष्टि जताई। इसके अलावा अन्य विभागों से संबंधित रिपोर्ट भी शूरा सदस्यों के समक्ष रखी गई। जिन पर गहन चर्चा की गई।
बुधवार को दारुल उलूम के मेहमानखाने में सुबह नौ बजे आरंभ हुई मजलिस-ए-शूरा की बैठक में शिक्षा विभाग के प्रभारी ने रिपोर्ट पेश की। जिस पर शूरा सदस्यों ने चर्चा करने के बाद इस पर संतुष्टि जताई। साथ ही संस्था में छात्रों के रहन सहन समेत प्रवेश को लेकर विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा विभिन्न विभागों के प्रभारियों ने भी अपनी अपनी रिपोर्ट शूरा के समक्ष रखी। बैठक में मजलिस-ए-शूरा के नये सदस्यों का स्वागत किया गया। दोपहर एक बजे तक चली प्रथम चरण की बैठक में निर्माण संबंधी कार्यों की समीक्षा भी की गई। इस मौके पर संस्था के मोहतमिम मौलाना मु्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी, मौलाना गुलाम मोहम्मद वस्तानवी, मौलाना अब्दुल अलीम फारुकी, मुफ्ती इस्माईल मालेगांव, मौलाना अहमद कानपुरी, मौलाना रहमतुल्लाह कश्मीरी, मौलाना अनवारुलहक बिजनौरी, मुफ्ती सईद अहमद पालनपुरी, मौलाना असरारुलहक, मौलाना इश्तेयाक, मौलाना महमूद हसन, मौलाना निजामुद्दीन, मौलाना अब्दुल समद, मौलाना अंजर हुसैन मियां साहब, मलक मोहम्मद इब्राहीम आदि मौजूद रहे।