{"_id":"5ae8b41c4f1c1b58098b75c9","slug":"71525199900-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रैक्टर ट्रालियों के बीच में फंसी डीसीएम, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रैक्टर ट्रालियों के बीच में फंसी डीसीएम, चालक घायल
Updated Wed, 02 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो ट्रैक्टर ट्रालियों के बीच में फंसी डीसीएम, चालक घायल
देवबंद (सहारनपुर)। मजनूं वाला रोड पर सोमवार की रात मुजफ्फरनगर चुंगी की तरफ जा रही डीसीएम दो ट्रैक्टर ट्रालियों के बीच में फंसकर क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में डीसीएम चालक गंभीर रूप घायल हो गया। जिसे लोगों ने मुश्किल से बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया।
मोहल्ला लहसवाड़ा निवासी जावेद डीसीएम में मैली खाद लेकर मुजफ्फरनगर चुंगी की तरफ जा रहा था। जैसे ही डीसीएम यूको बैंक के समीप पहुंची तो सामने से दोनों ओर से ट्रैक्टर ट्रालियां आ गई। डीसीएम इन दोनों के बीच फंसकर क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा लोगों की मदद से घायल जावेद को किसी तरह डीसीएम से बाहर निकाला गया। जिसे बाद में उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जिससे चलते मजनूवाला रोड पर करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सीएचसी के चिकित्सकों ने जावेद की हालत खतरे से बाहर बताई है।