फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मजलिस-ए-शूरा की बैठक में उस्तादों की तनख्वाह में बढोतरी पर लगेगी मुहर !

मजलिस-ए-शूरा की बैठक में उस्तादों की तनख्वाह में बढोतरी पर लगेगी मुहर !

Wed, 02 May 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
मजलिस-ए-शूरा की बैठक में उस्तादों की तनख्वाह में बढोतरी पर लगेगी मुहर !
देवबंद (सहारनपुर)। दारुल उलूम में मजलिस-ए-तालीमी की बैठक में शैक्षिक रिपोर्टों की समीक्षा की गई। जिन्हें बुधवार को होने वाले मजलिस-ए-शूरा की बैठक में रखा जाएगा। इसके साथ ही संस्था के उस्तादों के वेतन को लेकर भी चर्चा हुई। माना जा रहा है इस बार वेतन में बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को अहतमाम (मोहतमिम कार्यालय) में आयोजित हुई बैठक में शिक्षा विभाग की तालीम रिपोर्ट में पूरे साल की तालीमी कारगुजारी की समीक्षा की गई। जिन्हें बुधवार को होने वाली सुप्रीम पावर मजलिस-ए-शूरा की बैठक में रखा जाएगा। बताया जाता है कि मजलिस-ए-तालीमी उस्तादों के पे-स्केल और ग्रेड भी पेश कर सकती है। क्योंकि संस्था के उस्तादों की तनख्वाह में बढ़ोतरी का मसला पिछले दो वर्षों से अधर में लटका हुआ है। संभावना जताई जा रही है कि इस बार मजलिस-ए-शूरा की बैठक में वेतन में इजाफा किया जा सकता है। बैठक में मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी, नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी, मौलाना अब्दुल खालिक संभली, मौलाना मुफ्ती सईद अहमद पालनपुरी, अल्लामा कमर, मौलाना अफजल तैमूरी आदि मौजूद रहे। उधर, दारुल उलूम के मेहमानखाने में कल (आज) होने वाली मजलिस-ए-शूरा की बैठक में शामिल होने के लिए सदस्यों का आना शुरु हो गया है। इसमें दारुल उलूम के पूर्व मोहतमिम मौलाना गुलाम मोहम्मद वस्तानवी, मौलाना बदरुद्दीन अजमल, मौलाना इस्माईल, मौलाना अनवारुलहक बिजनौरी, मलक मोहम्मद इब्राहीम मद्रास, मास्टर अंजर मियां साहब, मुफ्ती सईद अहमद पालनपुरी, मौलाना निजामुद्दीन खामोश, मौलाना महमूद हसन राजस्थान और मौलाना असरारुलहक कासमी आदि शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed