{"_id":"5a94516a4f1c1b1d368bc9b4","slug":"71519669610-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ के जवान ने छोड़ा खाना, खुद को किया कमरे में बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ के जवान ने छोड़ा खाना, खुद को किया कमरे में बंद
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। न्याय की आस में लखनऊ में एक सप्ताह से डेरा डाले बीएसएफ के जवान अजय कुमार अब टूटने लगा है। उसकी मानसिक स्थिति भी बिगड़ने लगी है। सोमवार को उसने खाना छोड़ दिया और खुद को कमरे में बंद कर लिया। उसे अब सिर्फ मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद न्याय मिलने की आस लगी हुई है।
मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में मिलने की बात कहकर उसे न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। लेकिन धीर-धीरे उसकी न्याय की आस टूटने लगी है। लखनऊ में जवान अजय कुमार को न्याय दिलाने के लिए उसका सहयोग कर रही जयहिंद सेवा संस्थान की अध्यक्ष भारती यादव ने फोन पर बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। सोमवार को सुबह से ही उसने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया है। उसने खाना भी छोड़ दिय है। भारती यादव का कहना है कि उन्हें न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है। वह अजय के परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करती रहेंगी।