{"_id":"5a91b1554f1c1b4e588baa76","slug":"71519497557-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन राशन की दुकानें निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन राशन की दुकानें निलंबित
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन राशन की दुकानें निलंबित
सहारनपुर। ईपीओएस मशीन से शत प्रतिशत खाद्यान्न वितरण कराने के लिए जिलाधिकारी पीके पांडे ने सख्त रुख अपना लिया है। उनके निर्देश पर डीएसओ सतीश कुमार मिश्रा ने प्रॉक्सी से अधिक वितरण करने और वितरण संबंधी अभिलेख नहीं देने वाले तीन उचित दर विक्रेताओं की दुकानों को निलंबित कर दिया गया है जबकि तीन अन्य को चेतावनी देते हुए उनकी प्रतिभूति जब्त कर ली गई है।
नगरीय क्षेत्रों में ईपीओएस मशीन के माध्यम से खाद्यान्न के शत प्रतिशत वितरण कराने के लिए उचित दर विक्रेताओं पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। आवश्यक वस्तुओं के वितरण की समीक्षा करने के बादनकुड़ नगर के संजय कुमार और गंगोह नगर के गुलशेर एवं सपना देवी की दुकानों को निलंबित कर दिया गया है। इन पर प्रॉक्सी से खाद्यान्न का अधिक वितरण करने और वितरण के संबंध में आधार एवं अन्य अभिलेख नहीं देने का आरोप है। इनके अलावा नकुड़ नगर के उचित दर विक्रेता राजवीर, पूरणचंद और कलावती को चेतावनी देते हुए उनकी एक -एक हजार रुपये की प्रतिभूतिओं को जब्त कर लिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि उचित दर विक्रेताओं को ईपीओएस मशीन का प्रयोग करना चाहिए।