{"_id":"5a905eed4f1c1ba2268bc168","slug":"71519410925-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया गन्ना भुगतान कराने में विफल रही भाजपा सरकार: रूद्रसैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया गन्ना भुगतान कराने में विफल रही भाजपा सरकार: रूद्रसैन
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन ने कहा कि भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते शुगर मिलें बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं कर रही हैं। इस कारण किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने तत्काल बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराने की मांग की।
शुक्रवार को अंबाला रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों से समय पर गन्ना मूल्य भुगतान कराने का वादा किया था। सत्ता में आने के बाद भाजपा किसानों से किए वादे को भूल गई है। उन्होंने कहा कि गन्ना मूल्य नहीं मिल पाने से किसानों की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि नानौता और सरसावा सहकारी चीनी मिलों पर तो गत वर्ष का ही करीब 22 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य बकाया है। जबकि इस वर्ष का भी बकाया गन्ना मूल्य 224 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया है। उन्होंने किसानों को ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने की मांग की। नेता कटार सिंह और ओमी पंवार ने कहा कि खराब आर्थिक स्थिति होने के कारण इस बार किसानों की होली फीकी रहेगी। चंद्रशेखर यादव, आकाश खटीक आदि ने भी विचार रखे। सिकंदर अली, पुष्पेंद्र चौधरी, प्रवीण बांदुुखेड़ी, उमंग जैन, समय सिंह प्रधान, मरगूब अली, हसीन कुरैशी, राव लाखन, सत्यप्रकाश, वीरेंद्र तोमर, राव वजाहत, हनीफ तेली, अमित गुर्जर, बिट्टू प्रधान, बालिस्टर चौधरी, संजीव, इमरान, हारुन आदि रहे।