फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   व्यापारियों ने एडीएम ई को सौंपा ज्ञापन

व्यापारियों ने एडीएम ई को सौंपा ज्ञापन

Fri, 09 Feb 2018 11:29 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों ने एडीएम ई को सौंपा ज्ञापन
बिल बुक जारी करने की योजना का विरोध
विज्ञापन

सहारनपुर। सरकार द्वारा बिल बुक जारी करने की योजना के विरोध में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल ने शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसके दूबे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि देश के करीब 12 करोड़ व्यापारी सरकार की इस योजना को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

शुक्रवार को ज्ञापन सौंपने से पहले प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम नारंग, वीरेंद्र कुमार बहल, भारत कर्णवाल और पंकज कालड़ा ने कहा कि जीएसटी में कथित चोरी रोकने के नाम पर बिल बुक जारी करने की योजना का व्यापारी पुरजोर विरोध करेंगे। यदि इस योजना को वापस नहीं लिया गया तो उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल और फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारी पहले ही जीएसटी की मार से अभी तक उबर नहीं पाए हैं। सरकार ई-वे बिल के रूप में व्यापारियों को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि सबको पता है कि जीएसटीएन पोर्टल आज भी सुचारु रूप से कार्य नहीं कर रहा है। ऐसे में बिल बुक जारी होने से व्यापारी को भारी परेशानी झेलनी पडे़गी। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल सरकार की व्यापारी विरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध करेगा। अशोक कालिया, ज्ञानचंद सचदेवा, अमित माहेश्वरी, दीपक बजाज, सरदार जोगेंद्र सिंह ठकराल, श्रीकृष्ण गुप्ता, जुनैद खान, रामनाथ कपूर, जगमोहन खन्ना, आरपी हांडा, पुरुषोत्तम बजाज, नरेश धींगड़ा, हारून अलवी, अहसान मलिक, मो. फारूख, सुशील गुप्ता, प्रवीण वर्मा, मुकेश सेठी, विजय खुराना, जगदीश पपनेजा, शाकिर, सरदार बलवीर छाबडा, सुभाष धमीजा, सुुभाष मल्होत्रा, ज्ञानचंद सचदेवा, राजीव फुटेला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed