फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रेलिंग तोड़ता हुआ पुल पर लटका बेकाबू ट्रक

रेलिंग तोड़ता हुआ पुल पर लटका बेकाबू ट्रक

Fri, 12 Jan 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
रेलिंग तोड़ता हुआ पुल पर लटका बेकाबू ट्रक
सरसावा (सहारनपुर)। एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की दीवार को तोड़ते हुए पुल पर लटक गया। उसके बराबर में खाली जगह में लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली फंस गई, जिस कारण अंबाला रोड पर घंटों जाम लगा रहा। काफी मशक्कत के बाद क्रेन इन वाहनों को हटाकर जाम को खुलवाया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सरसावा से यमुनानगर की ओर करीब चार किमी दूर एशियन कालेज के पास भयंकर जाम लग गया। दरअसल दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब यमुनानगर की ओर से आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर अंबाला रोड पर पुल की दीवार तोड़कर हवा में झूल गया। ट्रक का पिछला आधा हिस्सा सड़क पर और चालक के केबिन वाला हिस्सा पुल से नीचे झूलता रहा। इसी बीच तेजी से निकलने के चक्कर में एक ट्रैक्टर ट्राली चालक ने ट्रक के पीछे खाली सड़क पर लकड़ी से भरी ट्राली फंसा दी जिससे अंबाला रोड पूरी तरह से जाम हो गई। कुछ ही देर में सड़क पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। हालत इतनी खराब हो गई कि सड़क पर दो पहिया वाहनों के लिए भी रास्ता नहीं बचा। लगातार आ रहे वाहनों तथा यमुनानगर से लौट रही लकड़ी की खाली ट्रालियों के कारण शाम पांच बजे तक जाम बढ़कर सरसावा तक पहुंच गया। जाम के कारण पुलिस ने रूट डायवर्ट करते हुए वाहनों को चिलकाना से शाहजहांपुर के रास्ते निकलवाया। इसी प्रकार हरियाणा की ओर से आने वाले वाहनों को भी चिलकाना से सहारनपुर की ओर भेजा गया। एसओ सरसावा यशपाल धामा थाने के स्टाफ के साथ जाम खुलवाने में लगे रहे। वहीं, पुल पर लटके ट्रक को निकालने के लिए सहारनपुर से क्रेन बुलाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed