फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

Sun, 10 Mar 2019 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
बिजनौर। गांव राधोरामपुर उर्फ नया गांव में हुए राजवीर हत्याकांड के मामले में परिजनों ने एसपी से मिलकर हत्यारोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग की। बताया कि गांव राधोरामपुर उर्फ नया गांव निवासी बलजीत व सत्यवीर में चकरोड की जमीन के विवाद के चलते दोनों पक्ष शुक्रवार की रात आपस में भिड़ गए थे। आरोप है कि सत्यवीर पक्ष ने बलजीत, राजवीर व भारत पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। घायल राजवीर को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में हत्यारोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। आरोप लगाया कि पुलिस हत्यारोपियों से हमसाज है। इसलिए आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। आरोपी फैसला करने के लिए उन पर दबाव डाल रहे है। उन्हें धमकी दी जा रही है। फैसला नहीं करने पर परिजनों को भी झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही है। आरोपी सत्यवीर पहले भी हत्या में शामिल रह चुका हैं। एसपी से मिलने वालों में वीर सिंह, रेखा, दीपू, गौरव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed