फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 90 केंद्र तय

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 90 केंद्र तय

Sat, 02 Dec 2017 11:21 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 90 केंद्र तय
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 90 केंद्र तय
विज्ञापन

सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2018 के लिए जनपद में 90 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। डीएम के हस्तक्षेप के बाद शिक्षा विभाग परीक्षा की तैयारियों को लेकर फूंक फूंककर कदम रख रहा है। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए विभागीय स्तर से तमाम बंदोबस्त किए जा रहे हैं।
बता दें कि बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी हो चुका है। इसके तहत परीक्षाएं छह फरवरी से शुरू होंगी। पहले जनपद में परीक्षा के लिए 84 केंद्र निर्धारित किए गए थे। इन पर विभाग ने आपत्तियां मांगी थीं। अनेक आपत्तियां आईं थीं। शिक्षक संगठनों तक ने कुछ कॉलेजों को केंद्र बनाए जाने पर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद डीएम पीके पांडेय ने परीक्षा की तैयारियों खासकर परीक्षा केंद्रों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने खराब छवि और सुविधाविहीन सात कॉलेजों को परीक्षा केंद्रों की सूची से बाहर किया था। नए परीक्षा केंद्र जोड़ने के लिए छवि और सुविधाओं का ध्यान रखने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए थे। इसके बाद विभाग ने 13 नए केंद्र चुने। इस प्रकार अब कुल 90 केंद्र फाइनल किए गए हैं। जिले में इस बार दसवीं और 12वीं में कुल 76 हजार 507 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इनमें 40 हजार से अधिक अभ्यर्थी दसवीं के हैं। इन दिनों विभागीय अधिकारी परीक्षाओं की बाकी तैयारी को दुरुस्त करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

---
यूूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारित कर लिए गए हैं। परीक्षा को नकलविहीन कराना हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए तमाम व्यवस्थाएं की गई हैं। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरके तिवारी, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed